नाला विवाद में युवक की पिटाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता, आदित्यपुर
आदित्यपुर, जीआर कॉलोनी में काली मंदिर के पीछे नाले पर लघुशंका करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की 10-12 लोगों ने मिलकर पिटाई कर दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची आदित्यपुर थाना की बाइक पेट्रोलिंग टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे भीड़ से बचाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
युवक के लिखित आवेदन के आधार पर आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 286/26, दिनांक 12 अक्टूबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मामले में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त गौरव केराई उर्फ गुड्डू, विशाल थापा उर्फ विकास और आकाश हांसदा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

