Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के फ्लाईओवर पर सजेगी झारखंड की संस्कृति, तीन पिलरों पर दिखी झलक
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर के फ्लाईओवर पर सजेगी झारखंड की संस्कृति, तीन पिलरों पर दिखी झलक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के फ्लाईओवर पर सजेगी झारखंड की संस्कृति, तीन पिलरों पर दिखी झलक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:शहर में बन रहे नए फ्लाईओवर पर अब झारखंड की समृद्ध संस्कृति की छाप दिखाई दे सकती है। निर्माणाधीन फ्लाईओवर के तीन पिलरों पर टेस्ट के तौर पर राज्य की पारंपरिक कला और सांस्कृतिक प्रतीकों को उकेरा गया है। यदि यह प्रस्ताव हाई अथॉरिटी से स्वीकृत हो जाता है, तो आने वाले दिनों में मैंगो से गुजरने वाले इस फ्लाईओवर पर झारखंड की सांस्कृतिक विरासत साफ तौर पर नजर आएगी।

    टेस्टिंग के तहत तीन पिलरों पर झारखंड की लोक संस्कृति, जनजातीय जीवन शैली और पारंपरिक कलाओं को दर्शाया गया है। इनमें स्थानीय कला रूपों और प्रतीकों के माध्यम से राज्य की पहचान को उभारने का प्रयास किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह एक अभिनव पहल है, जिससे शहर की खूबसूरती बढ़ेगी और स्थानीय पहचान को भी मजबूती मिलेगी।

    फिलहाल यह डिजाइन परीक्षण के चरण में है और इसे संबंधित हाई अथॉरिटी के समक्ष स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। यदि इसे हरी झंडी मिलती है, तो पूरे फ्लाईओवर के पिलरों पर इसी तर्ज पर झारखंड की संस्कृति को दर्शाया जाएगा।

    विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह योजना लागू होती है, तो यह देश में अपने आप में एक अनोखा प्रयोग होगा, जहां बुनियादी ढांचे के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति को भी प्रमुखता दी जाएगी। इससे न केवल शहर की पहचान मजबूत होगी, बल्कि बाहर से आने वाले लोगों को भी झारखंड की सांस्कृतिक विविधता का परिचय मिलेगा।

    जमशेदपुर के फ्लाईओवर पर सजेगी झारखंड की संस्कृति तीन पिलरों पर दिखी झलक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुगसलाई नगर परिषद चुनाव : प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में अमरप्रीत सिंह ने जुगसलाई में की पदयात्रा
    Next Article बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

    Related Posts

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    June 18, 2026

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    June 18, 2026

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.