जमशेदपुर छोड़कर 23 जिलों में शाम 4:00 बजे तक खुलेगी दुकानें
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड अनलॉक को लेकर बैठक खत्म बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद लिए गए कई निर्णय झारखंड में अनलॉक-टू का एलान हो गया है. इसके तहत जहां कुछ छूट दी गयी है, वहीं कुछ पाबंदियां बढ़ायी गयी हैं. प्रतिबंध आगामी 16 जून तक जारी रहेंगे. शनिवार शाम पांच बजे से सोमवार सुबह छह तक राज्य में कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा.
रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर, गुमला, गढ़वा, हजारीबाग व रामगढ़ जिले में कपड़ा, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक और जूते की दुकानें खोलने की इजाजत अभी नहीं मिली है. पहले से जिन दुकानों को खोलने की इजाजत दी गयी थी, उनकी समय सीमा दो बजे से बढ़ाकर चार बजे तक कर दी गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज सीएम सचिवालय में हुई आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में यह निर्णय लिया गया.

