Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विद्या की एक्टिंग से क्लीन बोल्ड हो गए निर्माता
    Breaking News Headlines सिनेमा

    विद्या की एक्टिंग से क्लीन बोल्ड हो गए निर्माता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    विद्या की एक्टिंग से क्लीन बोल्ड हो गए निर्माता
    -अनिल बेदाग़-
    मुंबई : अपने करियर में हमेशा साहसी विकल्प चुनने के वजह से विद्या बालन बॉलीवुड में सबसे अधिक पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है। फिर चाहे वह ‘द डर्टी पिक्चर’ में सिल्क स्मिता हो या ‘कहानी’ में विद्या बागची का किरदार , या फिर उनकी पिछली फिल्म ‘शकुंतला देवी’ में से गणितज्ञ का किरदार हो या ‘तुम्हारी सुलु’ से आरजे का, विद्या ने अपनी हर भूमिका से सिनेमा प्रेमियों को चौंका दिया है।
               उन्होंने बॉलीवुड में अपने लिए एक जगह बनाई है और वह भूमिकाएँ कर रही है जो किसी अन्य अभिनेता ने करने का प्रयास या विचार नहीं किया होगा।
           विद्या की बहुमुखी प्रतिभा, कला के प्रति उनका समर्पण, और उनके द्वारा निभाए गए हर किरदार के लिए उनका जुनून ही निर्माता भूषण कुमार और विक्रम मल्होत्रा को पुरस्कार विजेता निर्देशक अमित मसुरकर की फिल्म शेरनी में मुख्य क़िरदार के लिए चुनने की वजह बनी। मानव-पशु संघर्ष पर आधारित इस फिल्म में, हम विद्या को एक वन अधिकारी की भूमिका निभाते हुए देखेंगे, जो हिंदी फिल्म उद्योग में पहली बार है।
          फिल्म का अंतिम कट देखने के बाद निर्माता विद्या के अभिनय से क्लीन बोल्ड हो गए , उन्होंने इस बहुस्तरीय जटिल चरित्र को निभाया है जो कठिन है, फिर भी कमजोर है, निडर है फिर भी वश में है।
     अबंडनशीया एंटरटेनमेंट के निर्माता विक्रम मल्होत्रा अभिनेत्री की प्रशंसा करते हुए कहते हैं की, “विद्या एक असाधारण अभिनेता हैं और उन्होंने पिछले 16 वर्षों में अपने काम से एक डाई-हार्ड फैन फ्रैंचाइज़ी बनाई है। शकुंतला देवी पर एक साथ काम करते हुए, मैंने देखा कि कैसे उन्होंने खुद को उस जटिल चरित्र में ढाला और हर एक जटिल डिटेल्स पर ध्यान दिया । शेरनी के लिए हमारे लिए विद्या के अलावा कोई हो ही नहीं सकता।”
         टी-सीरीज़ के भूषण कुमार कहते हैं, “तुम्हारी सुलु में विद्या के साथ काम करना हमारा लिए बहुत अच्छा समय था। वह एक समर्पित अभिनेत्री हैं और उनका कला के प्रति का प्रशंसनीय प्यार स्क्रीन पर प्रतिबिंबित होता है । विद्या के साथ काम करना मतलब हमेशा मजेदार और सीखने का एक शानदार अनुभव होता है। वह न केवल हर निर्देशक की अभिनेत्री हैं, बल्कि हर निर्माता की भी पसंदीदा हैं।” भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और अमित मसूरकर द्वारा निर्मित शेरनी 18 जून 2021 से विशेष रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवान बिरसा मुण्डा के बलिदान को शत शत नमन- काले
    Next Article झारखंड में अनलॉक-टू का एलान

    Related Posts

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.