Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 121वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 121वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ₹
    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 121वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया

    भगवान बिरसा मुण्डा के पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता

    धरती आबा से प्रेरणा लेकर हमें कोरोना को दूर भगाना है:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 121वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि शोषित और वंचितों के अधिकारों के लिए शोषकों के खिलाफ उलगुलान छेड़ने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा जी के पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।

    भगवान बिरसा मुण्डा के सपनों का राज्य बनाने के लिए कटिबद्ध

    मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे राज्य को ऐसे वीर महापुरुषों ने मार्गदर्शन किया है। आज हमसभी को देश और समाज के लिए कार्य करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार भगवान बिरसा मुण्डा के सपनों का राज्य बनाने के लिए कटिबद्ध है। उनके विचार और आदर्शों पर चलकर खुशहाल झारखंड बनाना है।

    शोषित और वंचितों के अधिकार के लिए धरती आबा ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि शोषित और वंचितों के अधिकार के लिए धरती आबा ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। अंग्रेजो के खिलाफ लोहा लेकर देश को आजाद कराने में धरती आबा ने अपनी महती भूमिका निभाई। भगवान बिरसा मुण्डा के बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा। इनका अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान हमसभी देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती आबा ने समाज में बीमारियों को लेकर फैले अंधविश्वास भी मिटाने का काम किया था। आज धरती आबा से प्रेरणा लेकर हमें कोरोना को दूर भगाना है।

    मौके पर मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव श्री सुनील श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार श्री अभिषेक प्रसाद, समाजसेवी श्री विनोद पांडेय ने भी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में अनलॉक-टू का एलान
    Next Article भगवान विरसा मुंडा में अदम्य साहस और पराक्रम था : राजेश शुक्ल

    Related Posts

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    June 25, 2026

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    बड़बिल नगरपालिका क्षेत्रो मे बिखरे कचरा स्वच्छ भारत अभियान को दिखा रहा ठेंगा

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सांसद बिद्युत बरण महतो ने लगाया साप्ताहिक जनता दरबार।

    मुहर्रम के मद्देनजर 26 जून को शाम 4 से रात 9 बजे तक बंद रहेगा जुबली पार्क

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.