Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद के पैरामेडिकल कोर्स के लिए काउंसलिंग में कॉलेज बंद होने से छात्रों को सीएलसी जमा करने में रही परेशानी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने मुख्य सचिव से की बात, अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद के पैरामेडिकल कोर्स के लिए काउंसलिंग में कॉलेज बंद होने से छात्रों को सीएलसी जमा करने में रही परेशानी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने मुख्य सचिव से की बात, अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद के पैरामेडिकल कोर्स के लिए काउंसलिंग में कॉलेज बंद होने से छात्रों को सीएलसी जमा करने में रही परेशानी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने मुख्य सचिव से की बात, अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद (जे.सी.ई.सी.ई.बी) के द्वारा झारखंड पैरामेडिकल के कोर्स के लिए अभी काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है। इसमें जिन छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है उन्हें अपने कॉलेजों से कॉलेज लिविंग सर्टिफिकेट (सीएलसी) लाने को कहा गया है और उसे जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2022 तक है। क्रिसमस और नए वर्ष को लेकर अभी सारे कॉलेज बंद हैं। जिससे छात्र-छात्राओं को सर्टिफ़िकेट नहीं मिल पा रही है और इनके बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

     

    छात्र-छात्राओं द्वारा काउंसलिंग में सर्टिफिकेट जमा ना कर पाने संबंधी समस्या की जानकारी मिलने पर भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने राज्य सरकार से काउंसलिंग प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग की है। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने इस बाबत राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से बात की।

     

    कुणाल ने कहा कि एमबीबीएस की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए इसमें पहले से ही अवधि विस्तार दिया जा चुका है। इसलिए राज्य में सैकड़ों चयनित छात्र-छात्राओं की मदद हेतु अबिलंब एडमिशन की प्रक्रिया में जो सीएलसी जमा करने की अंतिम तिथि है उसको अवधि विस्तार किया जाए और कम से कम 7 दिनों का समय अवश्य दिया जाए।

     

    जिससे इस दौरान सभी कॉलेज सुचारू रूप से खुल जाएंगे और जिन छात्र- छात्राओं का पैरामेडिकल कोर्स में विभिन्न कॉलेजों के लिए चयन हुआ है वह अपने सीएलसी सर्टिफिकेट काउंसलिंग की प्रक्रिया में जमा कर पाएंगे। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से आग्रह किया है कि वे इस विषय को

     

    अविलंब देखकर झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद को निर्देशित कर एडमिशन की अंतिम तिथि में समयावधि विस्तार सुनिश्चित करवाएँ ताकि सैकड़ों छात्र-छात्राओं को राहत मिले।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपार्थिव शरीर को मुखाग्नि देकर श्मशान घाट से राजभवन पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
    Next Article मैं राजनीति से सन्यास लेना चाहता हूँ :सूर्य सिंह बेसरा

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.