Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देकर श्मशान घाट से राजभवन पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देकर श्मशान घाट से राजभवन पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देकर श्मशान घाट से राजभवन पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

     

    प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन  गांधीनगर में उनका अंतिम संस्कार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन हो गया है। 100 वर्षीय हीराबेन अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती थी। पीएम मोदी ने गुजरात के गांधीनगर स्थित सेक्टर 30 में श्मशान भूमि पर मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। हीरा बा के पंचतत्व में विलीन होने के बाद राजभवन के लिए निकल गए। इससे पहले उन्होंने अपने भाईयों के साथ अपनी मां के शव को कंधा दिया।

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां के निधन की खबर पाकर अहमदाबाद पहुंचे। जहां उनके छोटे भाई पंकज मोदी के घर हीराबेन का पार्थिव शरीर लाया गया था। बता दें कि हीरा बा यहीं पर रहती थीं।

    इससे पहले अपनी मां के निधन के बारे में ट्वीट कर जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले ट्वीट में कहा, “मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।”

    भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शोक व्यक्त किया
    भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कई मौकों पर पीएम मोदी ने अपनी मां के साथ खास लगाव को साझा किया, उनकी सादगी और देखभाल करने वाले व्यक्तित्व के बारे में बात की है। ये हमेशा याद किए जाएंगे और सभी को याद आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है।

    मां हीराबेन मोदी का अंतिम संस्कार करने के बाद पीएम मोदी श्मशान घाट से राजभवन के लिए निकल गए हैं।

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख जताते हुए कहा- परिवार के लिए हार्दिक संवेदना
    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शोक जताते हुए ट्वीट में लिखा, ”श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। प्यारी मां को खोने पर मोदी जी के साथ मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ है।”

    पीएम मोदी की मां के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक
    हीराबेन के निधन पर राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, “पीएम नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।”

     

    प्रोटोकॉल तोड़ शव वाहिनी में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़ते हुए मां हीराबेन मोदी के पार्थिव शरीर के साथ शव वाहिनी में सवार हुए। इस दौरान मोदी परिवार ने दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने मुश्किल हालात में परिवार का साथ दिया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑन-द-स्पॉट रोजगार के अवसर देने के लिए बूँदी में कौशल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा
    Next Article झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद के पैरामेडिकल कोर्स के लिए काउंसलिंग में कॉलेज बंद होने से छात्रों को सीएलसी जमा करने में रही परेशानी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने मुख्य सचिव से की बात, अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.