Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के कार्यक्रम पर हमला से भड़की झारखंड भाजपा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के कार्यक्रम पर हमला से भड़की झारखंड भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के कार्यक्रम पर हमला से भड़की झारखंड भाजपा

    ◆ चुनाव आयोग से अतिरिक्त पारा मिलिट्री फ़ोर्स तैनात करने की माँग
    ◆ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रही है पश्चिम बंगाल प्रशासन : कुणाल षाड़ंगी
    ◆ संभावित हार को नज़दीक देखकर हिंसा पर उतरे टीएमसी समर्थक : कुणाल षाड़ंगी

    पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों के दौरान जिस तरह से हिंसक घटनाएँ राजनीतिक संरक्षण में घट रही है और सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकार्ताओं और नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, उसे झारखंड प्रदेश भाजपा ने लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। गुरुवार को प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने इन घटनाओं की भर्त्सना करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसका मुख्य कारक बताया। कहा कि सीएम के निर्देश पर बंगाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की तरह वर्ताव कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पिछले तीन दिनों के अंदर पश्चिम बंगाल में भाजपा के बड़े नेताओं को निशाना बनाकर नुक्सान पहुंचाने का प्रयास हुआ है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के बिरसा मुंडा सिद्धो कान्हु सम्मान यात्रा के रथ पर हमला, सांसद अर्जुन सिंह के घर पर दर्जनों बम से हमला और गुरुवार को नंदीग्राम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की चुनावी सभा में भाजपा कार्यकर्ता के सिर पर घातक हमला लोकतंत्र की सरेआम हत्या का प्रत्यक्ष नमूने हैं। झारखंड प्रदेश भाजपा ने टीएमसी समर्थित हमलों की निंदा करते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग से माँग किया है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से अतिरिक्त पैरा मिलिट्री फ़ोर्स की प्रतिनियुक्ति की जाये और हर वह प्रबंध सुनिश्चित किया जाये जिससे पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो सके। भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि अपनी संभावित हार बंगाल में परिवर्तन की लहर को देखकर तृणमूल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता हिंसा पर उतर आये हैं। कहा कि आने वाले दिनों के लिए यह कदापि शुभ संकेत नहीं माना जा सकता। झारखंड प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों और वरीय नेताओं पर हमले की घटनाओं पर चुनाव आयोग से अविलंब हस्तक्षेप और त्वरित कार्रवाई की माँग की है। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि भाजपा के तीन वरीय नेताओं पर हमला करने की कोशिश हुई है, उनके कार्यक्रमों को बाधित करने का दुस्साहस हुआ है। कहा कि प्रशासनिक तंत्र को राजनीतिक विद्वेष के साथ इस्तेमाल करने की निंदनीय परंपरा जो टीएमसी ने बंगाल में शुरू की है उसपर चुनाव आयोग रोक लगाये ताकि भारत की जनता का चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अटूट विश्वास बरकरार रहे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा के लिए सबसे बड़ी भूल साबित होगी
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.