Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो के मेयर पद पर जदयू ने किया दावा भाजपा से मानगो मेयर सीट जदयू के लिए छोड़ने का आग्रह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो के मेयर पद पर जदयू ने किया दावा भाजपा से मानगो मेयर सीट जदयू के लिए छोड़ने का आग्रह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो के मेयर पद पर जदयू ने किया दावा भाजपा से मानगो मेयर सीट जदयू के लिए छोड़ने का आग्रह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जनता दल (यू) ने मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर दावा किया है। जदयू ने भारतीय जनता पार्टी से आग्रह किया है कि एनडीए उम्मीदवार के नाते मानगो मेयर की सीट जनता दल (यू) के लिए छोड़ दी जाए ताकि जदयू इस सीट पर एनडीए उम्मीद्वार के रूप में अपना प्रत्याशी दे सके। जनता दल (यू) के पास इसके लिए एक से अधिक सशक्त उम्मीदवार हैं।

    रविवार को जनता दल (यूनाइटेड), जमशेदपुर महानगर के प्रमुख नेताओं ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के साथ उनके आवासीय कार्यालय पर भेंट की और बैठक कर यह प्रस्ताव उनके समक्ष रखा। श्री राय से मिलने वालों में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू तथा युवा जद(यू) के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह प्रमुख हैं।

    सरयू राय के साथ हुई बैठक में यह मांग रखी गई कि मानगो नगर निगम की सीट जनता दल (यूनाइटेड) को दी जाए। साथ ही इस बात पर भी चर्चा हुई कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का एक ही उम्मीदवार मेयर पद के लिए हो जो संगठनात्मक आधार, सामाजिक आधार, जनसमर्थन एवं कार्यकर्ता बल के साथ एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतर सके और एनडीए की जीत सुनिश्चित हो।

    विधायक सरयू राय ने जद(यू) नेताओं को बैठक में जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इस विषय को लेकर संपर्क किया है। इस बारे में भाजपा नेतृत्व से वार्ता चल रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से इस विषय पर फिर से बातचीत होगी। श्री राय ने बैठक में कहा कि वह जद (यू) कार्यकर्ताओं के मन की बात उनके समक्ष रखेंगे और जदयू की इस मांग को मजबूती के साथ दोहरायेंगे।

    बैठक में उपस्थित नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि राजग गठबंधन जदयू की संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक सरोकार और जनाधार को ध्यान में रखते हुए न्यायोचित एवं सम्मानजनक निर्णय लेगा।
    इस चुनाव में पहले से स्पष्ट है कि अपनी पत्नी को ढाल बनाकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता मानगो नगर निगम के मेयर का चुनाव लड़ रहे हैं। वे मेयर पति बनना चाह रहे हैं। मंत्री के रूप में उनके भ्रष्टाचार और भ्रष्ट चेहरे को जनता अच्छी तरह जानती है। मानगो की जनता ऐसे भ्रष्ट आचरण वाले उम्मीदवार को सबक सिखाए, इसके लिए एनडीए की ओर से एकजुट प्रयास हो और एक सशक्त उम्मीदवार चुनाव में खड़ा हो।

    मानगो के मेयर पद पर जदयू ने किया दावा भाजपा से मानगो मेयर सीट जदयू के लिए छोड़ने का आग्रह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो ईदगाह में मुस्लिम मजलिस मुशाविरात का बड़ा फैसला, ज़ेबा ख़ान होंगी मेयर प्रत्याशी
    Next Article केंद्र सरकार का बजट निराशाजनक, सिर्फ जुमलों की बरसात: सुधीर कुमार पप्पू

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.