जन समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करेगी भाकपा
तेघड़ा में भाकपा शाखा मंत्रियों की बैठक
बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
देश में पिछले दो तीन महीनों से हो रहे उथल पुथल में भाकपा के सदस्यों को गंभीरता से देखने की जरूरत है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बल पर सत्ता से चिपके भाजपा के विरुद्ध लोगों में असीम गुस्सा है। ऐसी स्थिति में भाकपा मजबूती के साथ लोगों की समस्या को लेकर आंदोलन करेगी। यह बात भाकपा शाखा मंत्रियों की बैठक में जिलामंत्री अवधेश राय ने कही। तेघड़ा स्थित ओमर हाई स्कूल में हुई बैठक में पूर्व विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि यह पार्टी के कार्यकर्ताओं को शाखा स्तर पर नियमित बैठक करने की जरूरत है। मौके पर मौजूद प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि लोगों को गर्व है कि भाजपा के साथ दिल्ली में पिछले दो माह से लगातार वामपंथी पार्टियों की विभिन्न शाखा आंदोलनरत है। कार्यक्रम में राजेंद्र चौधरी, जुलुम सिंह आदि लोग मौजूद थे। मौके पर मौजूद शाखा मंत्रियों ने पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए कहा कि वे नियमित बैठकें करेंगे।अध्यक्ष मंडल में मधुरापुर शाखा सचिव मणिभूषण सिंह, जानकी देवी और मो. अब्दूल समद थे। मौके पर अंचल मंत्री सनातन सिंह, कंचन किशोर सिंह, अरविंद यादव, रामबहादुर शर्मा, अरुण यादव, निर्भय कुमार, रवींद्र सिंह, मो.हसमत, बालाजी, मो. सिराज सहित कई लोग मौजूद थे।

