निजाम खान
*■ समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में वनाधिकार अधिनियम से संबंधित बैठक संपन्न*
आज दिनांक 19 नवंबर 2020 को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में वनाधिकार अधिनियम से संबंधित बैठक किया गया।
उपायुक्त ने बैठक में सम्बन्धित पदाधिकारी को वनाधिकार अधिनियम अंतर्गत विशेष अभियान अंतर्गत ग्रामसभा स्तर पर लंबित दावा पत्रों का अंचल स्तर पर कैंप लगाकर निष्पादन कर अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति को अग्रसारित करते हुए प्रतिवेदन 1 सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि विभिन्न स्तरों पर लंबित दावा पत्रों का तत्काल निष्पादन करने एवं नये दावा पत्र प्राप्त करें।
मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी उत्तम कुमार भगत, सहायक श्री अमुध दास सहित अन्य उपस्थित थे।

