Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त के अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन सहकारिता, मत्स्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न
    Breaking News झारखंड

    समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त के अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन सहकारिता, मत्स्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *■ समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन सहकारिता, मत्स्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न*

    *■ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने सम्बन्धित विभाग को किसानों के केसीसी कार्ड निर्गत करने में प्रगति लाने का निर्देश दिया*

    आज दिनांक 19 नवंबर 2020 को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन सहकारिता, मत्स्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।

    उपायुक्त ने बैठक में सम्बन्धित विभागों के कार्यों में प्रगति लाने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने कृषि विभाग की समीक्षा में किसानों को केसीसी का लाभ देने का निर्देश दिया एवं बीज के वितरण की जानकारी प्राप्त किया गया।

    उपायुक्त द्वारा संबंधित को निर्देश दिया गया कि रबी मौसम में कृषि विभाग द्वारा दिए जाने वाले बीज का शत प्रतिशत लाभुकों को बीज दिया जाए।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि 533 हेक्टयर में किसानों द्वारा गेहूं का फसल लगाया गया है एवं किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण किया जा रहा है।

    मत्स्य विभाग द्वारा जलाशय मत्स्य विकास योजना अंतर्गत 15 लाख मत्स्य अंगुलिकाए मैथन जलाशय में छोड़ा जाएगा। 40 केज में 1.6 लाख अन्य तरह के मछली के बीच संचयन किया गया है। उपायुक्त द्वारा मत्स्य विभाग को किसान क्रेडिट कार्ड अधिक से अधिक निर्गत करने का निर्देश दिया।

    सहकारिता विभाग को उपायुक्त ने लैम्स एवं पैक्स को मजबूत एवं व्यापार मंडल को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।

    इस दौरान उन्होंने केसीसी के आवेदन की जानकारी प्राप्त की एवं बैंको द्वारा कितने आवेदन स्वीकृत किए गए हैं की जानकारी ली। उपायुक्त ने किसानों को केसीसी कार्ड निर्गत करने में प्रगति लाने का निर्देश दिया।
    उन्होंने मिट्टी के नमूने की जांच को भी अधिक-से-अधिक कराने का निर्देश दिया।

    पशुपालन पदाधिकारी को प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप पशुओं का टैगिंग एवं टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

    मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी श्री सबन गुड़िया, जिला पशुपालन पदाधिकारी श्री इंद्र भूषण सिन्हा, जिला मत्स्य पदाधिकारी दीपांकर सीट, कार्यालय कर्मी गणेश कुमार, समसुद्दीन अंसारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त के अध्यक्षता में वनाधिकार अधिनियम से संबंधित बैठक संपन्न
    Next Article जिप सदस्य ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.