जामताड़ा: छठ पर्व को लेकर कुंडहित जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल ने गुरुवार को कुंडहित के छठ घाटों का निरीक्षण किया!निरीक्षण के क्रम में कुंडहित छठ घाट की सफाई नहीं होने पर जिप सदस्य ने नाराजगी व्यक्त किया!जिप सदस्य ने कहा के समय रहते प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है!कहा कि छठ पर्व पर छठ घाट की सफाई नहीं होना बड़ी दुख की बात है!जिप सदस्य ने प्रशासन से छठ घाट सफाई की मांग की है!मौके पर बाबन नायक, हरिसाधन मंडल मौजूद थे!

