जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि जामताड़ा जिला में मनरेगा योजना लूट का योजना बन गया है|जितने भी जिले में काम हो रहा है सभी कागज कलम में हो रहा है|हर कार्यों में बिचौलिया हावी है|प्रवासी मजदूर जो दूसरे दूसरे प्रदेशों से जामताड़ा जिला में वापस अपने घर आए हैं उनको काम नहीं मिल रहा है|जिसके कारण उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है|जिस कारण अपने परिवार का पालन पोषण करने हेतु वह दूसरे दूसरे प्रदेशों में रोजगार की तलाश में जा रहे हैं| मनरेगा योजना के अंतर्गत जो भी काम दिखाया जा रहा है वह सिर्फ कागज में ही काम हो रहा है|उस कार्य को किए बिना ही राशि का निकासी कर लिया जा रहा है इससे पहले भी पंचायतों में जो पानी टंकी की खरीद की गई थी उसमें भी अनियमितता की बात उजागर हुई है|लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है|जामताड़ा जिले के सभी पंचायतों में जो स्ट्रीट लाइट लगाए गए हैं लगाने के कुछ दिन बाद ही खराब हो गए है|इसका मतलब इसमें भी अनियमितता बरती गई है|जामताड़ा जिले में चापाकल खराब पड़े हुए हैं लोगों को पानी का दिक्कत हो रहा है लेकिन लोगों को परेशानी को देखने वाला कोई नहीं है|कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि जब से झारखंड में नई सरकार आई है जामताड़ा जिला लूट का अड्डा बना हुआ है|जिसको भारतीय जनता पार्टी आंख मूंद कर देख नहीं सकती है|जिला प्रशासन तुरंत मनरेगा योजना में मची हुई लूट को रोक लगाकर दोषियों पर कार्रवाई करने का काम करें नहीं तो भारतीय जनता पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी|

