Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्राइवेट अस्पतालों में अब लगेगा सर्विस चार्ज
    Breaking News झारखंड

    कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्राइवेट अस्पतालों में अब लगेगा सर्विस चार्ज

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 28, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण 2.0 के संबंध में जिला टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई ।

    कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्राइवेट अस्पतालों में अब लगेगा सर्विस चार्ज

    सदर अस्पताल, जामताड़ा में बनेगा कॉल सेंटर, उक्त उपलब्ध नंबर पर सम्पर्क करने से कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित मिलेगी जानकारी

    कल दिनांक-27/02/2021 को समाहरणालय में स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण 2.0 के संबंध में जिला टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई ।

    बैठक में डीपीएम श्रीमती संगीता लूसी बाला एक्का के द्वारा कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों के कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में लाभुक टीकाकरण ले सकते है। सभी प्राइवेट अस्पताल कोविड-19 टीकाकरण नहीं कर सकते है। उक्त प्राइवेट अस्पताल जो आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़े है और पंजीकृत अस्पताल ही टीकाकरण कर सकते है। साथ ही यह बताया गया कि *कोविड-19 टीकाकरण सरकारी अस्पताल में निःशुल्क दिया जायेगा, पर प्राइवेट अस्पताल में सर्विस चार्ज लगेगा। अगर कोई लाभुक पूर्व में प्राइवेट अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण 1.0 पहला डोज ले चुका हो और दूसरा डोज लेना बाकी है । उक्त लाभुक के लिए सरकारी अस्पताल में दूसरा डोज लेने की सुविधा उपलब्ध है।

    उपायुक्त, जामताड़ा के द्वारा बताया गया कि दो उम्र सीमा के 60 वर्ष एवं दूसरा 45 से 59 आयु के व्यक्तियों को जो निम्न बीमारियां- हार्ड या किडनी ट्रांसप्लांट , गंभीर असाध्य रोग से ग्रसित, कैंसर, अति विकलांग , हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, एचआईवी आदि रोगों से ग्रसित लोगों को कोविड-19 टीकाकरण दी जानी है। टीकाकरण के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा स्वास्थ्य रिपोर्ट का सत्यापन किया जायेगा उसके उपरांत ही टीकाकरण किया जाएगा । साथ ही बताया गया कि *कोविड-19 टीकाकरण 2.0 का दूसरा डोज 42 दिनों के अंदर लेना अनिवार्य है।*

    उपायुक्त, जामताड़ा ने सिविल सर्जन डॉक्टर आशा एक्का को निर्देश दिया कि सदर अस्पताल, जामताड़ा में कॉल सेंटर बनाया जाए। जिससे लाभुकों को कोविड-19 वैक्सीनेशन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सके।

    उपायुक्त, जामताड़ा ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जामताड़ा जिले में 7 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर संचालित है और मुरलीपहाड़ी, खजूरी एवं बिंदापत्थर नाला में कोविड वैक्सीनेशन सेंटर के लिए स्थल चयनित कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेकर सेंटर बनाया जाए। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण का लाभ मिल सके। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को कोविड-19 वैक्सीनेशन से संबंधित लोगों के बीच जागरूकता लाने के लिए रणनीति तैयार कर समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया।

    बताया गया कि टीकाकरण का पंजीकरण दो तरह से किया जा सकता है। पहला कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर पंजीकरण करा सकते है। पंजीकरण कराने के लिए अधारकार्ड एवं अन्य फोटो आईडी कार्ड लाना जरुरी है। साथ ही मोबाइल नंबर भी देना है। दूसरा ऑनलाइन पंजीकरण के लिए दो ऐप्प बनाया गया है। Co-WIN 2.0 App और AROGYA SETU App जिसमें जाकर टिकाकरण के लिए पंजीकरण करा सकते है।

    उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.) के द्वारा कोविड-19 टीकाकरण 1.0 के पहले डोज से संबंधित कार्य प्रगति को लेकर प्रखंड वार विभिन्न विभाग से टीकाकरण में शेष बचे लोगों का जायजा लिया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि टीका नहीं लेने वाले लोगों की सूची सभी विभाग से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

    इस मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, सिविल सर्जन डॉ आशा एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमती अंजना दास, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया, कार्यपालक पदाधिकारी श्री प्रधान मांझी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री विकास तिर्की, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री अभय परासर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार भगत, सर्जेंट मेजर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सीडीपीओ, डीपीएम, डॉक्टर्स, प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर्स एवं प्रबंधक, अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा को स्वस्थ राजनीति करनी चाहिए:इरफान अंसारी
    Next Article जामताड़ा जिला में मनरेगा योजना लूट का योजना बन गया है:सोमनाथ सिंह

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.