भाजपा को स्वस्थ राजनीति करनी चाहिए-इरफान अंसारी
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ जहां हेमंत सोरेन की सरकार बजट पेश करने की तैयारी कर रही है जिसमें सभी वर्गों का खास ख्याल रख रही है तो दूसरी तरफ भाजपा वाले मुद्दाहीन है। इन्हें झारखंड के विकास और दुख दर्द से कोई लेना-देना नहीं। यह लोग सिर्फ नेता प्रतिपक्ष की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। बड़े अफसोस की बात है कि सदन में नेता प्रतिपक्ष का कुर्सी खाली रहता है। लोकतंत्र के लिए यह अच्छा संकेत नहीं है। यह गलत परंपरा है। ये लोग गलत करने की फिराक में रहते हैं और जबरदस्ती दबाव भी डालते हैं। पूरा राज इनके गलत कामों के कारण शर्मसार होता है और खासकर युवा वर्ग पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है। भाजपा वाले को अपनी सोच बदलनी चाहिए और स्वस्थ राजनीति करनी चाहिए।

