Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यपाल ने नवनिर्मित रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द छात्रावास का किया उद्घाटन
    Breaking News झारखंड

    राज्यपाल ने नवनिर्मित रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द छात्रावास का किया उद्घाटन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    माननीय राज्यपाल, झारखंड ने नवनिर्मित रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द छात्रावास, साक्ची का किया उद्घाटन

    रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा सीएसआर मद से किया गया है 120 जनजाति एवं वंचित छात्रों के आवासन हेतु छात्रावास निर्माण

    माननीय राज्यपाल, झारखंड श्रीमति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज रामकृष्ण मिशन विवेकानंद सोसायटी, साक्ची, जमशेदपुर में नवनिर्मित रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द छात्रावास का उद्घाटन किया गया । रेल विकास निगम लिमिटेड के सीएसआर मद से 2.14 करोड़ रुपए के अनुदान से निर्मित इस छात्रावास में 120 जनजाति एवं वंचित वर्ग के छात्रों को आवासित किया जाएगा । इस मौके पर माननीय राज्यपाल ने कहा कि नवनिर्मित छात्रावास के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर काफी हर्ष हो रहा है क्योंकि इस छात्रावास में रहकर झारखंड राज्य के जनजाति वर्ग एवं वंचित वर्ग के छात्र अपना भविष्य निर्माण करेंगे । माननीय राज्यपाल ने कहा कि मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है कि इस प्रकार के कल्याणकारी कार्य एवं परोपकार द्वारा रामकृष्ण मिशन, स्वामी विवेकानंद जी के सपनों को पूर्ण करने की दिशा में अपनी भूमिका निभा रही है । भारत के महान देशभक्त संत स्वामी रामकृष्ण देव के अग्रणी शिष्य स्वामी विवेकानंद जी ने आत्म मुक्ति एवं जगत कल्याण के आदर्श वाक्य के साथ रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन की स्थापना की । रामकृष्ण मिशन द्वारा जमशदेपुर शहर में 16 स्कूल संचालित किया जाता है जिसमें करीब 1600 बच्चे नामांकित हैं । रामकृष्ण मिशन आध्यात्मिक संस्था होने के साथ जनसेवा के कार्य की दिशा में सतत प्रयासरत है । किसानों को उन्नत कृषि तकनीक का प्रशिक्षण देना हो या शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान शिविर आदि में रामकृष्ण मिशन का कार्य काफी सराहनीय है । इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने कहा कि कोरोनाकाल के कारण ब्लड बैंक में रक्त की कमी नहीं हो इस हेतु रामकृष्ण मिशन रक्तदान शिविर के आयोजन में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करे ताकि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु रक्त नहीं मिलने की वजह से नहीं हो । माननीय राज्यपाल ने कहा- मुझे अवगत कराया गया कि यह संस्था जनजाति व वंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए टाइप राईटिंग व कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान का भी संचालन कर रही है, मैं चाहूंगी की रामकृष्ण मिशन द्वारा प्लेसमेंट सेल का भी गठन किया जाये ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके ।

    कार्यक्रम में मानद सचिव रामकृष्ण मिशन स्वामी अमृतस्वरूपानंद, सीएमडी आर.वी.एन.एल प्रदीप गौर, डायरेक्टर(Operations) आर.वी.एन.एल राजेश प्रसाद, डायरेक्टर(Personnel) आर.वी.एन.एल अजय कुमार, आयुक्त कोल्हान मनीष रंजन, डीआईजी कोल्हान राजीव रंजन सिंह, डीआरएम चक्रधरपुर विजय कुमार साहू, जिला उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर सूरज कुमार, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम नीतीश कुमार सिंह तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा जिला में मनरेगा योजना लूट का योजना बन गया है:सोमनाथ सिंह
    Next Article 13 वर्षीय नाबालिग का अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.