Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोड सेटिंग के नाम से बिजली कटौती से नारायणपुर के उपभोक्ता परेशान
    Breaking News झारखंड

    लोड सेटिंग के नाम से बिजली कटौती से नारायणपुर के उपभोक्ता परेशान

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोड सेटिंग के नाम से बिजली कटौती से नारायणपुर के उपभोक्ता परेशान

    नारायणपुर(जामताड़ा):
    नारायणपुर प्रखण्ड क्षेत्र की अनियमित विधुत कुव्यवस्था से पहले ही नारायणपुर प्रखण्ड क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता परेशान है | बिजली विभाग बीते कुछ माह दिन -दिन भर मरम्मती के नाम पर बिजली कटौती करती रही |अब बिजली विभाग लोड सेटिंग के नाम पर दो-दो घंटे कर 24 घंटे में कई बार मनचाहे समय मे बिजली आपूर्ति बंद कर प्रखण्ड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक नई मुसीबत लेकर आए हैं |विदित हो कि जब से नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के जंगलपुर विद्युत सब स्टेशन से प्रखंड क्षेत्र वासियों को बिजली आपूर्ति की जा रही है तब से ही कभी तकनीकी खराबी तो कभी लोड सेटिंग के नाम से बिजली कटौती के कारण नारायणपुर के बिजली उपभोक्ता काफी परेशान हैं |ऐसे तो जामताड़ा पावर ग्रिड से जंगलपुर सब स्टेशन तक बिजली पहुंचाने के लिए जो 33000 केवीए तारा इंसुलेटर समेत अन्य बिजली उपकरण लगाए गए हैं वे इतने घटिया किस्म के हैं कि हल्की सी बारिश या हवा हो तो तुरंत उसमें खराबी आ जाती है |जिससे प्रखंड के बिजली उपभोक्ताओं को आए दिन बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है| अब बिजली विभाग लोड सेटिंग के नाम पर 24 घंटे में कई बार दो -दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद कर देते हैं जिससे नारायणपुर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं में काफी रोष देखने को मिल रहा है |हालांकि यह कोई नई बात नही है |इससे पूर्व भी नारायणपुर बिजली विभाग की कार्यशैली से परेशान होकर प्रखंड के बिजली उपभोक्ताओं ने कई बार विभाग के खिलाफ प्रदर्शन एवं नारेबाजी भी किए है| अपनी खराब कार्यप्रणाली के कारण नारायणपुर बिजली विभाग हमेशा सुर्खियों में रहा है|बावजूद बिजली विभाग अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना मुनासिफ नही समझते है | नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता पबीर मिश्रा, मनोज हांसदा, नईम अंसारी, मदन महतो, गिरिधर सिंह, समेत अन्य ने कहा कि बिजली विभाग अपनी ख़राब कार्यप्रणाली में सुधार करें औऱ क्षेत्र में अच्छी तरीके से बिजली व्यवस्था बहाल करें अन्यथा मज़बूरन हमे बिजली विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन करना होगा |

    फ़ोटो1:नारायणपुर के जंगलपुर विधुत सब-स्टेशन

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबुधुडीह समेत चार पंचायतों के आवास लाभुकों को नोटिस
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    October 4, 2026

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    October 4, 2026

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    October 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विश्व शिक्षक दिवस- 5 अक्टूबर 2026

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह

    UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    पहल का असर: 24 घंटे में ट्रांसफार्मर के आसपास हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार

    23 साल देश सेवा के बाद अब समाज के लिए काम करेंगे अमित

    मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.