*गांव गांव में घर-घर में मिलेगा नल का पानी…*
आज दिनांक- 22/09/20 को प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुंडहित श्री गिरिवर मिंज के अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में एसबीएम एवं जल जीवन मिशन (JJM) से संबंधित मुखिया एवं जल सहिया के साथ साप्ताहिक प्रगति समीक्षा बैठक आहूत की गई।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण के लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र को जल्द से जल्द जमा करने हेतु निर्देश दिया ।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांव गांव में घर-घर में नल के द्वारा जल की आपूर्ति की जानी है। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए मुखिया एवं जल सहिया की अहम भूमिका है, इसीलिए अपने गांव का विकास करने के लिए अपने कर्तव्य को समझते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करें।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन (JJM) का ग्राम कार्य योजना को तैयार कर ग्रामसभा में पारित कराते हुए एक सप्ताह में छायाप्रति जमा करेंगे। बैठक में मुखिया, जल सहिया, प्रखंड समन्वयक एवं स्वच्छता ग्राही मौजूद थे।

