Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त जामताड़ा के अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा कोषांग अंतर्गत संचालित पेंशन योजना से सम्बन्धित समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त जामताड़ा के अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा कोषांग अंतर्गत संचालित पेंशन योजना से सम्बन्धित समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 22, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *■ जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा कोषांग अंतर्गत संचालित पेंशन योजना से सम्बन्धित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।*

    *■वित्तीय वर्ष 2020-2021 हेतु सामाजिक सुरक्षा संचालित योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य का शत प्रतिशत हासिल करें – उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.)*

    *■ कुल लाभुकों 66945 में से 64055 लाभुकों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से भुगतान तथा 2890 लाभुकों का नन डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया, इस प्रकार 95.68 % डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया*

    *■ उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देश, लाभुकों को अनावश्यक कार्यालय का चक्कर नहीं लगवाएं, प्राथमिकता के आधार पर उनके आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई करें*

    आज दिनांक 22 सितंबर 2020 को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा कोषांग अंतर्गत संचालित पेंशन योजना से सम्बन्धित समीक्षा बैठक किया गया।

    जिले में संचालित योजनाओं यथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना (60 से 79 वर्ष), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना (80 वर्ष से अधिक), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री आदिम जनजाति पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना, स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वाबलंबन प्रोत्साहन योजना एवं राष्ट्रीय पारिवारिक हित लाभ योजना की समीक्षा की गई। जिले में संचालित उक्त सभी योजनाओं को मिलाकर वित्तीय वर्ष 2020-2021 में कुल निर्धारित लक्ष्य 71265 के विरूद्ध 66945 का एनएसएपी पोर्टल पर प्रविष्टि की गई है। जिसका कुल प्रतिशत 93.9% है। उपायुक्त द्वारा शीघ्र योग्य लाभुकों का शत प्रतिशत ऑनलाइन पोर्टल पर प्रविष्टि करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।

    वहीं ऑनलाइन 66945 प्रविष्ट लाभुकों में से 64055 लाभुकों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से भुगतान तथा 2890 लाभुकों का नन डीबीटी के माध्यम से भुगतान अगस्त 2020 का किया जा रहा है, इस प्रकार 95.68 % डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जा चुका है।

    *■ समाज के अंतिम वंचित लाभार्थियों तक पहुंचाएं योजना, योग्य लाभुकों का चयन कर उन्हें इसका लाभ दें-उपायुक्त*

    उपायुक्त ने कहा कि समाज के वैसे वंचित लोग आज भी हैं जो इस योजना के पात्र तो हैं लेकिन उन्हें किसी कारणवश इस योजना के लाभ से वंचित है। पेंशन योजना से वंचित परिवारों को लाभ देने, विशेष कर योग्य सदस्यों को शत प्रतिशत उपलब्ध कराने के लिए प्रखंडों, नगर निकायों को संबंद्ध करते हुए वार्ड सम्बन्धित एक्टिव होकर सीधे आवेदन प्राप्त कर स्वीकृति की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जानी है।

    उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से कहा कि अपने प्रखंड क्षेत्र के सम्बन्धित जनप्रतिनिधि से भी संपर्क स्थापित कर उनसे क्षेत्र के योग्य लाभुकों का आवेदन हेतु अपील करें। प्रखंड की प्रत्येक पंचायत में मुखिया/प्रधान अन्य जनप्रतिनिधि से अनुरोध कर छुटे हुए लाभार्थियों को खोजकर उनसे आवेदन पत्र प्राप्त कर तत्संबंधी कार्रवाई करते हुए उन्हें पेंशन योजनाओं से आच्छादित करें।

    *■ प्रो एक्टिव तरीके से योग्य लाभुकों का प्रमाण पत्र बनाकर उन्हें योजनाओं का लाभ दें*

    बैठक में उपायुक्त ने आगे कहा कि वैसे योग्य लाभार्थियों के पास मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं रहने के कारण पेंशन स्वीकृति नहीं हो पा रहा है। इसी तरह नि:शक्त लाभार्थियों के पास नि:शक्ता प्रमाण पत्र नहीं रहने के कारण पेंशन की स्वीकृति नहीं हो पा रही है।

    इस तरह के सभी मामलों में सम्बन्धित द्वारा प्रो-एक्टिव तरीके से संबंधित प्रमाण पत्र तैयार कर पेंशन स्वीकृति करने की आवश्यकता है अर्थात मृत्यु प्रमाण पत्र, निशक्ता प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज लाभार्थी के पास नहीं रहने के आधार पर पेंशन स्वीकृति में विलंब या उनके आवेदन को अस्वीकृत करना उचित नहीं है।

    इस हेतु सभी सम्बन्धित पदाधिकारी इस गंभीरता से लें ताकि समाज के गरीब एवं वंचित योग्य व्यक्तियों को इस योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।

    बैठक में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री देवराम भगत, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जामताड़ा, अंचल अधिकारी जामताड़ा श्री आसिम बाड़ा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौके पर उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवर्तमान सरकार नहीं चाहती कि स्थानीय युवा नौकरी करें: रघुवर दास
    Next Article गांव गांव में घर-घर में मिलेगा नल का पानी

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.