जमशेदपुर की जोगा पूर्ति का कमाल, एशियन गेम्स 2026 के लिए किया क्वालिफाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर की टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की पर्वतारोही जोगा पूर्ति ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
चीन में आयोजित एशियन क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप 2026 में जोगा ने स्पीड क्लाइम्बिंग स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन किया और टॉप 16 में अपनी जगह बनाते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने एशियन गेम्स के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है।
यह उपलब्धि न सिर्फ जोगा पूर्ति बल्कि टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के लिए भी गर्व की बात है, जो लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार कर रहा है। वहीं, अन्य खिलाड़ी भी क्वालिफिकेशन की दौड़ में बने हुए हैं, जिससे भारत की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।

