Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मौसम की मार से महंगी हुई सब्जियां, आम लोगों की बढ़ी चिंता
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मौसम की मार से महंगी हुई सब्जियां, आम लोगों की बढ़ी चिंता

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मौसम की मार से महंगी हुई सब्जियां, आम लोगों की बढ़ी चिंता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): लगातार बारिश के कारण हरी सब्जियों की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है. बाजारों में पिछले एक सप्ताह के दौरान सब्जियों के दामों में 5 से 10 रुपए प्रति किलो तक की वृद्धि हुई है. सब्जियों के बढ़ते दाम का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है. लोगों का बजट बिगड़ने लगा है. व्यापारियों का कहना है कि लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसलें खराब हो रही हैं. स्थानीय स्तर पर सब्जियों का उत्पादन घट गया है. यही कारण है कि मंडियों में सब्जियों की आवक कम हो गई है. स्थानीय उत्पादन कम होने पर व्यापारियों को बाहर से सब्जियां मंगानी पड़ रही हैं, जिससे परिवहन लागत बढ़ रही है और कीमतें और ऊपर जा रही हैं.
    आपूर्ति प्रभावित होने से कीमतों में उछाल हुआ है. वहीं, आमलोगों का कहना है कि सब्जियों की बढ़ती कीमत का असर जेब पर पड़ रहा है. सिर्फ टमाटर ही शहर के बाजारों में सस्ता बिक रहा है. टमाटर 3 से 5 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है.

    कल से रुक सकती है बारिश
    जमशेदपुर शहर समेत ग्रामीण इलाकों में गुरुवार सुबह से जमकर बारिश हुई. शहर के अलावा चाकुलिया, घाटशिला, बहरागोड़ा, पटमदा, बोड़ाम में भी सुबह से बारिश हुई. हालांकि 11 बजे के बाद धूप भी खिली. लेकिन मौसम विभाग ने शाम में फिर आंधी बारिश होने की संभावना जताई है. इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम सामान्य होने और आपूर्ति सुधरने तक कीमतों में राहत मिलने की संभावना कम नजर आ रही है. मौसम विभाग का कहना है कि 10 अप्रैल से बारिश में कमी आ सकती है. मौसम साफ होगा और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी. गुरुवार सुबह जमशेदपुर शहर में 15 एमएम बारिश रिकार्ड की गई. बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित रहा. कई प्रमुख सड़कों और गली मोहल्ले में जल जमाव से लोगों को परेशानी भी हुई.

    बाजारों में सब्जियों के दाम (प्रति किलो/पीस)
    भिंडी: 40-50 रुपए
    बरबट्टी: 30-40 रुपए
    पटल: 50-60 रुपए
    मूली: 50-60 रुपए
    कटहल: 40-50 रुपए
    बैंगन: 40-45 रुपए
    खीरा: 30-40 रुपए
    धनिया पत्ती: 200 रुपए
    गाजर: 60-65 रुपए
    पालक: 50-60 रुपए
    लहसुन: 200 रुपए
    अदरख: 120 रुपए
    करेला: 70-80 रुपए
    नेनुआ: 40 रुपए
    टमाटर: 3-5 रुपए
    नींबू: 10 रुपए प्रति पीस.

    आम लोगों की बढ़ी चिंता मौसम की मार से महंगी हुई सब्जियां
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की जोगा पूर्ति का कमाल, एशियन गेम्स 2026 के लिए किया क्वालिफाई
    Next Article जन्मजात दिल की बीमारी से जूझ रहे 5 बच्चों को मिला नया जीवन, सफल ऑपरेशन के बाद घर वापसी

    Related Posts

    जमशेदपुर पूर्वी में 84.83 लाख की 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    April 29, 2026

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    April 29, 2026

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर पूर्वी में 84.83 लाख की 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    सराइकेला कोर्ट ने विजय तंतूबाई की रंगदारी सहित एस टी/एस सी, मामले में अग्रिम जमानत याचिका रिजेक्ट

    मंडल कारा व कल्याण योजनाओं की समीक्षा, पीवीटीजी सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

    भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा, मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

    कस्तूरबा गांधी एवं बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

    जामताड़ा में विधि, सहकारिता, सांख्यिकी एवं नीलाम पत्र शाखा के कार्यों की समीक्षा

    विधायक ने 4.75 करोड़ से चार सड़कों का शिलान्यास, निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार को फटकार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.