Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी द्वारा सभी तकनिकी विभागों के विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी द्वारा सभी तकनिकी विभागों के विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *▪️उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी द्वारा सभी तकनिकी विभागों के विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

    *▪️उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी ने पाइपलाइन बिछाने के क्रम में खुदाई की गई सड़कों को निर्धारित समय में मरम्मत करने की दी सख्त चेतावनी*

    *▪️कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जमशेदपुर/आदित्यपुर प्रमंडल को योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति नहीं होने पर किया गया कारण पृच्छा*
    *===============*

    जिला सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री सूरज कुमार की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों के विभागीय कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गईं । बैठक में पथ प्रमंड़ल, लघु सिंचाई, ग्रामीण विकास, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, विधुत विभाग, आर. इ. ओ से संबंधित विभागीय योजनाओं तथा डीएमएफटी व जिला अनाबद्ध निधि की भी समीक्षा की गई । उपायुक्त द्वारा जल जीवन मिशन में अपेक्षित प्रगति नहीं पाये जाने पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता जमशेदपुर/आदित्यपुर प्रमंडल से कारण पृच्छा का निर्देश दिया गया । साथ ही उप विकास आयुक्त को जल जीवन मिशन को लेकर नियमित साप्ताहिक समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए । उपायुक्त ने कहा कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें हर घर तक सप्लाई पानी पहुंचाने का लक्ष्य है तथा ग्राउंड वॉटर लेवल को भी सुधारना है । उपायुक्त द्वारा डीएमएफटी की समीक्षा के क्रम में भी अपेक्षित प्रगति नहीं पाये जाने पर कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जमशेदपुर प्रमंडल को कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया । बैठक में सभी तकनिकी विभागों के लिए स्वीकृत डीएमएफटी व जिला अनाबद्ध निधि मद से क्रियान्वित होने वाली योजनाओं की भी समीक्षा की गई । मुख्यमंत्री जल नल योजना अंतर्गत एससी-एसटी टोला में सोलर आधारित जलापूर्ति योजना, पीटीजी टोला में सोलर आधारित जलापूर्ति योजना, डीएमएफटी से सोलर आधारित जलापूर्ति योजना, निर्माणाधीन वृहद जलापूर्ति योजना की भी समीक्षा की गई।

    उपायुक्त द्वारा पाइपलाइन बिछाने को लेकर सड़कों की खुदाई करने के बाद निर्धारित समय में सड़क की मरम्मत नहीं कराये जाने को लेकर अप्रसन्नता जाहिर की गई । उपायुक्त द्वारा संबंधित संवेदक को सख्त चेतावनी देते हुए खुदाई की गई सड़कों का मरम्मतीकरण तय समय में करने का निर्देश दिया गया । उपायुक्त ने कहा कि आगे से इस संबध में किसी तरह की शिकायत नहीं प्राप्त होनी चाहिए अन्यथा संबंधित संवेदक के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । साथ ही उपायुक्त द्वारा पथ प्रमंड़ल, लघु सिंचाई, ग्रामीण विकास, आर.ई.ओ से संबंधित विभागीय योजनाओं की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

    *बैठक में उप विकास आयुक्त श्री परमेश्वर भगत, जिला योजना पदाधिकारी श्री अजय कुमार तथा अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे ।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम एसी को सौंपा ज्ञापन
    Next Article विभागीय लापरवाही व अनदेखी से सड़क मरम्मतिकरण से सड़क ऊंच-नीच होने से राहगीरों को हो रही परेशानी

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.