विभाग की गलती कहें या लापरवाही मरम्मती वाली सड़क पर चलने से बाइक में खट से होती आवाज !
जामताड़ा/जिले में सड़क मरम्मती का कार्य चल रहा है। सड़क मरम्मती कार्य मे विभाग द्वारा कई अनदेखी की जा रही है। वर्तमान में मरम्मती किए सड़क पर बाइक वालों को चलना मुश्किल हो रहा है। मरम्मती वाले पट्टी पर चलने से सीधे बाइक के आगे वाले शॉकर पर धक्का लगता है, जिससे बाइक सवार के कमर की रीढ़ पर भी धक्का लगता है। यानी जरा सी लापरवाही से चलने पर बाइकर्स को रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मरम्मती वाली पट्टी पर चलने से खट-खट की आवाज शॉकर पर होती है।
जिले में विकास का कार्य किस प्रकार से हो रहा है,ये बहुत कम पदाधिकारी ही नजर दौड़ाते हैं। ऐसा नही की सड़क पर कोई पदाधिकारी नही चलते हैं। हमेशा से सड़क पर वरीय पदाधिकारियों का आना-जाना होता है, फिर भी इस चीज क्यों नजर नही पड़ती है।
एस्टीमेट में गलती के कारण ऐसा हो रहा कार्य
बता दें कि पथ निर्माण विभाग द्वारा जिले के गोविंदपुर साहेबगंज एडीबी सड़क व मुर्गाबनी से राजनगर वाली सड़क की मरम्मती कराई जा रही है। लेकिन पुरानी सड़क से मरम्मती में ऊंची हो जाने से बाइकर्स व चार पहिया वाहन वाले को भी परेशानी होती है। एक कनीय अभियंता ने नाम नही छापने के शर्त पर कहा कि एस्टीमेट में विभागीय गलती के कारण मरम्मती कार्य मे पुरानी सड़क से ऊंची हो रही है। कहा कि एस्टीमेट में थिकनेस ज्यादा कर दिए जाने के कारण ही ऊंचा हो रहा है और उस मरम्मती वाले पट्टी पर चलना भारी परेशानी हो रही है। कहा अभी संवेदक से थिकनेस पर कोई समझौता भी नही किया जा सकता है, जिसके कारण ही परेशानी हो रही है। कहा कहीं भी सड़क मरम्मती होती है तो उस पुरानी सड़क से मिलाकर ही कार्य करने का प्रावधान है। तभी मरम्मती वाली पट्टी पर चलने से कोई दिक्कत नही होगी। लेकिन इस बार एस्टीमेट में ही थोड़ी गलती हो चुकी है।
क्या कहते है कार्यपालक अभियंता
पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार ने कहा कि मरम्मती वाली सड़क पर थोड़ी परेशानी हो रही है। लेकिन उसे ठीक करवा दिया जाएगा।

