Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम एसी को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News झारखंड

    पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम एसी को सौंपा ज्ञापन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम एसी को सौंपा ज्ञापन

    जामताड़ा:
    झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राज्य कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को जामताड़ा जिला इकाई की ओर से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने को लेकर झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह की अगुवाई में एक शिष्टमंडल ने अपर समाहर्ता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
    ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि राज्य में पत्रकारों की हत्याएं, झूठे मुकदमे में फसाने की साजिश पिछले 5 वर्षों में सामने आए हैं। मीडिया को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए पत्रकार सुरक्षा कानून आवश्यक है। साथ ही कहा गया कि वर्ष 2013-14 में हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की गई थी। जिसे नई सरकार ने बंद कर दिया गया। कहा गया कि छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा सरकार की तर्ज पर राज्य में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए तथा जब तक पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप तैयार नहीं होता है। तब तक सरकार द्वारा मीडिया कर्मियों की सुरक्षा के लिए एक राज्यस्तरीय कमीटी गठित की जाए। जो मीडिया कर्मियों के उत्पीड़न धमकी या हिंसा की शिकायतों या मीडिया कर्मियों पर दायर किए गए अनुचित मुकदमा और गिरफ्तारी संबंधित मामलों की सुनवाई 72 घंटे के अंदर कर सकें। समिति में पुलिस कप्तान सहित पुलिस महा निरीक्षक के रैंक के एक पदाधिकारी भी शामिल किया जाए तथा कमेटी में वैसे मीडिया कर्मी जिन्हें कम से कम 20 वर्षों की पत्रकारिता का अनुभव हो और कम से कम एक महिला पत्रकार को शामिल किया जाए। मीडिया कर्मी को इस समिति में केवल सदस्य के रूप में ही रखा जाए। बता दें कि उपायुक्त के अनुपस्थिति में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता सुरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा मौके पर नजारत उप समाहर्ता विजय केरकेट्टा, पत्रकार अजीत कुमार, उज्जवल सिंह, देवेश कुमार, उदय शंकर सिंह, आरिफ हुसैन, दीपक झा सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉक्टर अब्दुल मन्नान अंसारी ने कहा-बजट सत्र से मोमिनों को काफी उम्मीदें हैं
    Next Article उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी द्वारा सभी तकनिकी विभागों के विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Related Posts

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    August 11, 2026

    मोहन भागवत ने जेन-जी आंदोलन पर कहा: विरोध संवाद का वैध माध्यम, शिकायतें जायज

    August 11, 2026

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    मोहन भागवत ने जेन-जी आंदोलन पर कहा: विरोध संवाद का वैध माध्यम, शिकायतें जायज

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.