Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री के जमशेदपुर आगमन पर मारवाड़ी समाज द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री के जमशेदपुर आगमन पर मारवाड़ी समाज द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री के जमशेदपुर आगमन पर मारवाड़ी समाज द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन

    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाशपति तोदी के जमशेदपुर आगमन पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन, झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच ने संयुक्त रूप से अग्रसेन भवन साकची में गुलदस्ता देकर, शाल उढाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने स्वागत उद्गार देते हुए जिला में किये हुए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पिछले आठ महीनों में भव्य रूप से राजस्थान दिवस मनाया, पहली बार जमशेदपुर शहर में मारवाड़ी समाज द्वारा सावन के महीने में कावड़ यात्रा निकाली गई, समाज के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम किया गया, समाज के जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा और बच्चों की पढ़ाई वास्ते मदद पहुंचाने का प्रयास किया और प्रिवेडिंग शूटिंग की सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शन न करने की शाखा स्तर पर वृहद अभियान चलाया गया। इसके अलावा मुकेश मित्तल ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन का सबसे सक्रिय एवं प्रगतिशील जिला है। इस नाते राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्वी सिंहभूम जिले से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देने की मांग की।

    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाशपति तोदी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर मेंबर के रिकार्ड्स का डिजिटलीकरण किया जा रहा है और सारे नए एवं पुराने मेंबर्स को जल्द ही प्रमाण पत्र और आई डी कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर मोबाइल एप्प चालू होना, उच्च शिक्षा के लिये ज़रूरतमंद बच्चों को मदद और मारवाड़ी सम्मेलन, महिला सम्मेलन एवं युवा मंच को साथ मिलकर काम करने की बात कही। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के भवन के लिए राष्ट्र से 50% की मदद राष्ट्रीय कार्यसमिति में रखने की बात कही।

    इस मौके पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सममेलन के उपाध्यक्ष ओम रिंगसिया, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्षा मंजू खंडेलवाल, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष निर्मल काबरा, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया, पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश शाह, जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संरक्षक अरुण बाकरेवाल एवं संतोष अग्रवाल, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के महासचिव सार्थक अग्रवाल, बजरंगलाल अग्रवाल ने भी अपने विचार प्रकट किये।

    कार्यक्रम का संचालन जिला मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल ने और धन्यवाद ज्ञापन श्रीराम सरोज(अधिवक्ता) ने दिया।

    कार्यक्रम में जिला के विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष और सचिव में सुनील सोंथालिया, लाला जोशी, पंकज छावछरिया, पवन अग्रवाल पप्पी, लखन लाल अग्रवाल, संदीप रिंगसिया, सांवरमल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल रामुक़ा, राजेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, दीपक पटवारी, राजेश शर्मा, मालीराम अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, प्रकाश चौधरी, कौशल नांगलिया ने भी राष्ट्रीय महामंत्री को सम्मानित कर अपनी-अपनी बात रखी।

    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री के जमशेदपुर आगमन पर मारवाड़ी समाज द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव, आतिशबाजी कर एवं लड्डू खिलाकर साझा की जीत की खुशियां
    Next Article मध्यप्रदेश, राजस्थान और छतीसगढ़ में भाजपा की प्रचण्ड जीत ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व की जीत: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.