Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव, आतिशबाजी कर एवं लड्डू खिलाकर साझा की जीत की खुशियां
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव, आतिशबाजी कर एवं लड्डू खिलाकर साझा की जीत की खुशियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव, आतिशबाजी कर एवं लड्डू खिलाकर साझा की जीत की खुशियां

    जमशेदपुर। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में दमदार वापसी की है। मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

     

     

    रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में शहर के हजारों कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय के समक्ष ढोल-नगाड़ो की धुन पर जमकर नृत्य किया। तेज संगीत और जय श्री राम के ओजस्वी नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने शानदार आतिशबाजी कर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजयोत्सव मनाया एवं जीत की खुशियां साझा कर बधाई दी।

    इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने तीनों राज्यों के प्रबुद्ध मतदाताओं का आभार जताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों की जनता ने कांग्रेस सरकार के आधारहीन घोषणाओं और तुष्टिकरण और जाति आधारित राजनीति को नकारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी नीति एवं उनकी दी गारंटी पर विश्वास जताते हुए आशीर्वाद और समर्थन प्रदान किया है। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि यह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की जीत है।

     

     

    यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के कुशल नेतृत्व के संग समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है। यह जनता की जीत है जिसने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा को अपनाने का काम किया है। गुंजन यादव ने विश्वास जताते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव और झारखंड के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाकर झारखंड की जनता राज्य की झामुमो-कांग्रेस और राजद के गठबंधन सरकार को सबक सिखाएगी। उन्होंने तीनों राज्यों में भाजपा की शानदार जीत पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

    इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, राजन सिंह, अनिल सिंह, डॉ राजीव, अचिंतम गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, संजीव सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, कौस्तव रॉय, बिमल बैठा, अमिताभ सेनापति, विजय तिवारी, मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, अजीत कालिंदी, कमलेश सिंह, विजय कुमार सिंह, समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, विनोद राय,

     

     

    अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बौबी, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हेमेंद्र जैन हन्नु, सुनील सिंह मुंडा, विकास शर्मा, संतोष कुमार, प्रीति सिन्हा, राजपति देवी, लकी सिंह, रीना चौधरी, उषा सिंह, लीना चौधरी, सीमा जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार धर्मा, महेंद्र प्रसाद, अभिमन्यु सिंह, नवजोत सिंह सोहल, सुशील पांडेय, राहुल कुमार, कंचन दत्ता, तन्मय झा, इंदरजीत सिंह, राकेश राय, गणेश मुंडा, ओम पोद्दार, सोनू श्रीवास्तव समेत हजारों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    आतिशबाजी कर एवं लड्डू खिलाकर साझा की जीत की खुशियां मध्य प्रदेश राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयह जीत नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, सही दिशा और स्पष्ट नीति का परिणाम है : काले
    Next Article अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री के जमशेदपुर आगमन पर मारवाड़ी समाज द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन

    Related Posts

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.