Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की सुर्खियां
    Breaking News Headlines खबरीलाल खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर की सुर्खियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    झारखंड मुक्ति मोर्चा का  प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर  पहुंचा उपायुक्त कार्यालय 

    सोनारी स्थित जाहेर थान के सौंदर्य करण और बाउंड्री वॉल के संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय पहुंच अपनी मांगों से उपायुक्त को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द उनकी मांगों पर विचार करते हुए ठोस कदम उठाने की मांग की
    सोनारी स्थित भगवान बिरसा मुंडा के नाम से स्थापित बिरसा बस्ती में स्थित जाहेर थान के सौंदर्य करण और चारों तरफ बाउंड्री वॉल के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को कई बार अवगत कराया गया, पर निष्कर्ष कुछ नहीं निकला थक हार कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचा और उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द इस ओर ठोस कदम उठाने की मांग की है

     

     

    आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी  में की  सफलता हासिल 

    जमशेदपुर आबकारी विभाग ने एक बार फिर अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करते हुए सफलता हासिल की हैं जहाँ विभाग ने बड़ी मात्रा मे अवैध महुआ शराब को जब्त किया हैं.
    गुप्त सुचना के आधार पर विभाग ने मानगो के उलीडीह थाना अंतर्गत उलीडीह बस्ती मे छापेमारी कर तीन अवैध महुआ चुलाई शराब गोदाम का उदभेदन किया, जहाँ से विभाग ने कुल 1140 लीटर महुआ शराब को जब्त किया हैं, वहीँ तीन अवैध शराब कारोबारीयों के विरुद्ध फरार अभियोग भी दर्ज किया हैं.

     

     

     

    सीतारामडेरा थाना के पास  दो बदमाशों ने की लूट  , पुलिस  कर रही मामले की जांच

    सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बल्ले कॉम्पलेक्स के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार को ऑटो चालक से लूट की घटना को अंजाम दिया. हालांकि विरोध करने पर बदमाश अपनी बाइक घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जब्त कर थाना ले जाने लगी पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को बाइक ले जाने से रोक दिया. लोगों का कहना था कि बदमाश की बाइक बेचकर ही लूटे हुए रुपये वापस आएंगे. बाद में पुलिस ने लोगों को समझाया और बाइक को किसी तरह थाने ले गई.पीड़ित ने बताया कि वह एग्रीको की ओर जा रहा था तभी बल्ले कॉम्पलेक्स के पास बाइक पर खड़े दो युवकों ने हाथ दिखाकर उसे रुकवाया. उनमें से एक ने जबरदस्ती मारपीट करते हुए जेब से रुपये निकाल लिए. विरोध करने पर आस-पास के लोग जमा हुए जिसके बाद दोनों बदमाश बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए. पीड़ित के अनुसार जेब में लगभग पांच हजार रुपये थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मी नगर में तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेला का आज आरंभ
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.