Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर:शिक्षा के क्षेत्र में उपायुक्त ने बढ़ाई कदम चारों तरफ हो रही है तारीफ़ जिले के 03 उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नामांकन शुरू,नि:शुल्क होगी पढ़ाई, 15 मई तक आवेदन जमा करें
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय शिक्षा

    जमशेदपुर:शिक्षा के क्षेत्र में उपायुक्त ने बढ़ाई कदम चारों तरफ हो रही है तारीफ़ जिले के 03 उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नामांकन शुरू,नि:शुल्क होगी पढ़ाई, 15 मई तक आवेदन जमा करें

    News DeskBy News DeskMay 11, 2023Updated:May 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिक्षा के क्षेत्र में उपायुक्त ने बढ़ाई कदम चारों तरफ हो रही है तारीफ़ जिले के 03 उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नामांकन शुरू,नि:शुल्क होगी पढ़ाई, 15 मई तक आवेदन जमा करें

    उपायुक्त के आदेशानुसार चलाया जा रहा सघन जागरूकता अभियान

    नि:शुल्क होगी पढ़ाई, 15 मई तक आवेदन जमा करें

    सरकारी विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने की झारखंड सरकार के प्रयास के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के 03 विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय ( School of Excellence) के रुप में मान्यता दी गयी है। शैक्षणिक सत्र 2023 – 24 के लिए जिले के तीनों उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ है, 15 मई तक निःशुल्क आवेदन प्रपत्र विद्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं । उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा सभी अभिभावकों से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में आवेदन जमा करें, सीबीएसई बोर्ड से संबद्धता प्राप्त इन स्कूलों में नि:शुल्क पढ़ाई होगी, अभिभावकों को फीस का भुगतान नहीं करना होगा ।

     

    ज्यादा से ज्यादा लोगों तक उत्कृष्ट विद्यालय के संबंध में जागरूकता पहुंचे इस दिशा में माइकिंग कराया जा रहा तथा अन्य सभी प्रचार माध्यमों का सहारा लेते हुए लोगों तक पहुंचने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है ।

     

    *विद्यालय का नाम / जिस कक्षा में नामांकन किया जाना है*

    1. उत्क्रमित +2 बालिका उच्च विद्यालय, साकची, जमशेदपुर / कक्षा 6, 7 एवं 8 / केवल बालिकाओं के लिए

    2. बी०पी०एम० +2 उच्च विद्यालय बर्मामाइंस, जमशेदपुर | / कक्षा 9 / बालक एवं बालिका दोनों के लिए

    3. कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, सुन्दरनगर, जमशेदपुर ( आवासीय विद्यालय ) / कक्षा 6 / केवल बालिकाओं के लिए

     

    सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि संबंधित विद्यालय में संपर्क कर आवेदन प्राप्त करेंगे । जिला स्तर पर परीक्षा के उपरांत मेधा सूची के आधार पर नामांकन लिया जायेगा । विस्तृत विवरणी एवं आवेदन प्रपत्र का प्रारूप जिले की वेबसाईट www.jamshedpur.nic.in पर उपलब्ध है।

    बहरहाल उपायुक्त द्वारा की गई इस पहल से सोशल मीडिया और चौक चौराहे पर उपायुक्त श्रीमती विजया जाघव की जमकर तारीफ हो रही है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने पतरातू लेक रिसॉर्ट परिसर, परिसर में पर्यटकों को सुसज्जित और सुविधाओं से परिपूर्ण “पर्यटन विहार” (वीआईपी गेस्ट हाउस) की दी सौगात
    Next Article जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज बर्मामाइंस स्थित विनोभा आश्रम के समीप बनाये गये उस तीन मंज़िला भवन का किया निरीक्षण 

    Related Posts

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.