Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने पतरातू लेक रिसॉर्ट परिसर, परिसर में पर्यटकों को सुसज्जित और सुविधाओं से परिपूर्ण “पर्यटन विहार” (वीआईपी गेस्ट हाउस) की दी सौगात
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने पतरातू लेक रिसॉर्ट परिसर, परिसर में पर्यटकों को सुसज्जित और सुविधाओं से परिपूर्ण “पर्यटन विहार” (वीआईपी गेस्ट हाउस) की दी सौगात

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने पतरातू लेक रिसॉर्ट परिसर, परिसर में पर्यटकों को सुसज्जित और सुविधाओं से परिपूर्ण “पर्यटन विहार” (वीआईपी गेस्ट हाउस) की दी सौगात

    मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिला प्रशासन को पतरातू डैम कैचमेंट एरिया का सीमांकन कराने का दिया निर्देश
    मुख्यमंत्री ने समारोह में लगभग 12 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से 6 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास

    ◆ मुख्यमंत्री ने कहा- पतरातू डैम के विकास से कई और कड़ियाँ जुड़ेंगी, आसपास के क्षेत्रों का होगा विकास, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे

    ◆ मुख्यमंत्री बोले- राज्य के पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों को मूलभूत और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

    मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा- पतरातू डैम आपकी संपत्ति है, इसे नुकसान ना पहुंचाएं

    पर्यटन मंत्री श्री हफीजुल हसन ने कहा- पतरातू डैम में रोपवे का होगा निर्माण, नियमित रूप से आयोजित होंगी वाटर एक्टिविटीज, पतरातू और नेतरहाट के लिए जल्द शुरू होगी बस सेवा

    पर्यटन के मानचित्र पर झारखंड को एक अलग पहचान दिलाने का हो रहा प्रयास,योजनाओं की सफलता के लिए आम लोगों की सहभागिता बेहद अहम: हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री

    झारखंड को प्रकृति ने कई खूबसूरत सौगातें दी है। इस राज्य को खनिज -संपदा के लिए तो जाना ही जाता है । इसके अलावा यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, मनोरम और मनमोहक वादियां और धार्मिक स्थल भी आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां के पर्यटक स्थल और भी खूबसूरत हों। यहां सैलानियों को सभी जरूरी सुविधाएं मिलें । देश- दुनिया के सैलानियों का यह आकर्षण का केंद्र बनें। इसे ध्यान में रखकर सरकार द्वारा सभी पर्यटक स्थलों के विकास के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जा रही है और उसे चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा रहा है । मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज पतरातू लेक रिसोर्ट परिसर में नवनिर्मित “पर्यटन विहार” (वीआईपी गेस्ट हाउस) राज्यवासियों को समर्पित करते हुए यह कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से पर्यटन के मानचित्र पर झारखंड को एक अलग पहचान मिलेगी।

    यहां पिकनिक मनाएं पर डैम को नुकसान ना पहुंचाएं

    मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि यह पर्यटक स्थल आपकी संपत्ति है। आप यहां पिकनिक मनाएं। घूमे- फिरे और मनोरंजन करें। लेकिन, इसे किसी भी सूरत में नुकसान ना पहुंचाएं । इसे प्रदूषित नहीं करें। पूरे परिसर की साफ-सफाई का ध्यान रखें। सरकार किसी भी पर्यटक स्थल के आधारभूत संरचना को मजबूती दे सकती है, लेकिन इसे चलाना और सुरक्षित रखना आपकी जिम्मेदारी है।

    आसपास के क्षेत्रों का होगा विकास, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पर्यटक स्थल के रूप में पतरातू डैम की एक अलग छवि बन रही है । यहां आने वाले सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है । इसका सीधा लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। इससे एक तरफ आसपास के क्षेत्रों का विकास होगा, वहीं रोजगार के भी नए अवसर बढ़ेंगे। यह सिर्फ एक डैम नहीं है, बल्कि आपकी आमदनी का एक बड़ा स्रोत भी है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आम जनता की सहभागिता के बिना कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती है।

    डैम एरिया का नहीं हो अतिक्रमण

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पतरातू डैम कैचमेंट एरिया का सीमांकन किया जाएगा। ताकि, इसका अतिक्रमण नहीं हो और इसे सुरक्षित रखा जा सके। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि डैम परिसर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करें ।

    जल्द मिलेगी रोपवे की सौगात

    राज्य के पर्यटन मंत्री श्री हफीजुल हसन ने पतरातू डैम परिसर को एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किए जाने को लेकर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले सैलानियों के लिए जल्द ही रोपवे का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा पतरातू और नेतरहाट के लिए भी बस सेवा की शुरुआत की जाएगी । वहीं, पतरातू डैम में वाटर एक्टिविटीज तथा वाटर स्पोर्ट्स भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

    *_6 योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत_*

    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लगभग 12 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से 6 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया। इसमें 7 करोड़ 10 लाख रुपए की 2 योजनाओं का उद्घाटन और 5 करोड़ 82 लाख रुपए की 4 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा समारोह में पर्यटन निदेशालय द्वारा आयोजित फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

    इस अवसर पर पर्यटन मंत्री श्री हफीजुल हसन, राज्य समन्वय समिति के सदस्य श्री फागु बेसरा, विधायक सुश्री अम्बा प्रसाद, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे ,भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री सुनील कुमार, निदेशक पर्यटन श्रीमती अंजलि यादव एवं रामगढ़ के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमॉडल स्कूल मसलिया में बच्चों के नामांकन हेतु आवेदन15 मई तक होगी
    Next Article जमशेदपुर:शिक्षा के क्षेत्र में उपायुक्त ने बढ़ाई कदम चारों तरफ हो रही है तारीफ़ जिले के 03 उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नामांकन शुरू,नि:शुल्क होगी पढ़ाई, 15 मई तक आवेदन जमा करें

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.