Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज बर्मामाइंस स्थित विनोभा आश्रम के समीप बनाये गये उस तीन मंज़िला भवन का किया निरीक्षण 
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज बर्मामाइंस स्थित विनोभा आश्रम के समीप बनाये गये उस तीन मंज़िला भवन का किया निरीक्षण 

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज बर्मामाइंस स्थित विनोभा आश्रम के समीप बनाये गये उस तीन मंज़िला भवन का किया निरीक्षण

    जमशेदपुर:जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज बर्मामाइंस स्थित विनोभा आश्रम के समीप बनाये गये उस तीन मंज़िला भवन का निरीक्षण किया जिसे आश्रम सहित अन्य स्थानों के विद्यार्थियों को हाई स्कूल तक की शिक्षा देने के लिए उद्यमी श्री आर के अग्रवाल ने कोरोना काल के पहले बनवाया था और झारखंड की तत्कालीन राज्यपाल और वर्तमान में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया था.

    कतिपय विवाद के कारण इस विद्यालय भवन को जेएनएसी ने सील किया हुआ है. कल इस विद्यालय भवन का जनहित में उपयोग करने के लिए मैं पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त से मिला और आग्रह किया कि विवाद का शीघ्र निपटारा कर इस भव्य भवन का इस्तेमाल शीघ्र शिक्षा हित में किया जाए. मैंने इसके बारे में टाटा स्टील के अधिकारियों से भी वार्ता किया है ताकि ज़मीन संबंधी विवाद का फ़ैसला हो जाए और आवश्यक हो तो कतिपय नियमों में ढील भी दिया जाय.

    उपायुक्त और टाटा स्टील का रूख इस बारे में सकारात्मक है. मैं उपायुक्त से आग्रह करूँगा कि वे विद्यालय स्थल का दौरा करें और देखें कि काफ़ी दिनों से बंद रहने के कारण यहाँ की परिसम्पतियों को कितना नुक़सान पहुँचा है और भवन की संरचना पर कितना कुप्रभावों पड़ा है.

    विद्यालय भवन के गेट में ताला लगा रहने के कारण मैं अंदर जाकर भवन एवं परिसंपत्तियों का मुआयना नहीं कर सका पर गेट से ही दिखाई पड़ा कि भवन के भीतर के दरवाज़े खुले हुए हैं. संभव है कि अंदर की परिसम्पतियों की चोरी हुई हो अथवा संरचना को नुक़सान पहुँचा है. आसपास के नागरिकों ने बताया कि दीवाल फाँदकर असामाजिक तत्व रात में भवन के भीतर घुसते हैं और चोरी करते हैं. हाल ही में एक चोर को लोगों ने पकड़ा भी था.

    विडम्बना है कि एक नवनिर्मित भव्य भवन को सील करने के बाद जेएनएसी ने इसके रख रखाव और सुरक्षित ध्यान नहीं दिया. सील करते समय जेएनएसी ने परिसम्पत्तियों की सूची ज़रूर बनाया होगा. उसके साथ मिलान करने पर वस्तुस्थिति का पता चल सकता है.

    एकलव्य भवन जिसका उद्घाटन तत्कालीन माननीया राज्यपाल और वर्तमान राष्ट्रपति महोदया ने किया वह अनुपयोगी पडा हुआ है. जनहित मे उसके बारे मे सोच समझकर कदम उठाना चाहिए. मैं इस बारे में उपायुक्त और टाटा स्टील अधिकारियों से पुनः वार्ता करूँगा और ज़रूरत पड़ी तो श्री आर के अग्रवाल से भी मिलकर जानकारी लूँगा.

    –

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर:शिक्षा के क्षेत्र में उपायुक्त ने बढ़ाई कदम चारों तरफ हो रही है तारीफ़ जिले के 03 उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नामांकन शुरू,नि:शुल्क होगी पढ़ाई, 15 मई तक आवेदन जमा करें
    Next Article जामताड़ा जिला में ट्रेनिंग के दौरान दो श्रेष्ठ किसान को सम्मानित किया गया

    Related Posts

    सड़कों पर जानकारी का अधिकार: पारदर्शिता की मांग

    June 14, 2026

    टीएमसी में बगावत: कौन है इसका मास्टरमाइंड?

    June 14, 2026

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़कों पर जानकारी का अधिकार: पारदर्शिता की मांग

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    टीएमसी में बगावत: कौन है इसका मास्टरमाइंड?

    घातक खतरा: सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री का खुलेआम प्रसार

    गृहिणी राष्ट्रनिर्माता होकर भी क्यों है हिंसा की शिकार?

    अडिग विश्वास का स्तंभ: मेरे पिता की शक्ति

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.