Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 13 जुलाई को साकची बंगाल क्लब में होगा महारक्तदान शिविर जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति का आयोजन, शहरवासियों से की गई सहभागिता की अपील
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    13 जुलाई को साकची बंगाल क्लब में होगा महारक्तदान शिविर जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति का आयोजन, शहरवासियों से की गई सहभागिता की अपील

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 11, 2025Updated:July 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाज सेवा में अग्रणी कदम:

    13 जुलाई को साकची बंगाल क्लब में होगा महारक्तदान शिविर जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति का आयोजन, शहरवासियों से की गई सहभागिता की अपील

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 11 जुलाई — जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति द्वारा आगामी 13 जुलाई (रविवार) को एक दिवसीय महारक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 9 बजे से संध्या 4 बजे तक साकची स्थित बंगाल क्लब परिसर में आयोजित होगा। इस आशय की जानकारी समिति द्वारा शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई। संवाददाता सम्मेलन को आशुतोष सिंह भूपेंद्र सिंह दिवाकर सिंह संबोधित कर रहे थे उन्होंने बताया कि विगत दो वर्षों से केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित न रहकर सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। रक्तदान शिविर इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    समिति ने जमशेदपुर की सभी दुर्गा पूजा समितियों तथा आम नागरिकों से मानवता के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। वक्ताओं ने कहा कि “रक्तदान महादान” है और इससे अनेक जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। इस शिविर में बंगाल क्लब, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और जमशेदपुर ब्लड सेंटर बतौर सहयोगी संस्थाएं शामिल होंगी। शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। समिति ने आशा व्यक्त की है कि यह रक्तदान शिविर समाज के लिए एक अनुकरणीय पहल सिद्ध होगा और भविष्य में सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए और अधिक लोगों को प्रेरित करेगा।

    13 जुलाई को साकची बंगाल क्लब में होगा महारक्तदान शिविर जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति का आयोजन शहरवासियों से की गई सहभागिता की अपील
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसावन की मस्ती में डूबीं नगर की महिला साहित्यकाराएं गीत-संगीत, नृत्य और कजरी गायन के साथ मनाया “सावन मिलन समारोह”
    Next Article भारतीय तीरंदाजों के लिए सुनहरा मौका AAI और एमिटी विश्वविद्यालय के बीच MoU, CHAMPS स्कॉलरशिप कार्यक्रम का शुभारंभ, अर्जुन मुंडा रहे उपस्थित

    Related Posts

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    September 22, 2026

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    September 22, 2026

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Svenska casinon med bäst användarupplevelse

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    दुर्गा पूजा में सुगम यातायात व पार्किंग को लेकर केंद्रीय समिति ने कसी कमर

    निखार सबलोक हत्याकांड की जांच तेज, सिदगोड़ा में विक्रम शर्मा के कार्यालय में छापेमारी

    दुर्गापूजा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने डीसी को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.