जमशेदपुर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की आम सभा व चुनाव सम्पन्न, पंकज छाबड़ा बने अध्यक्ष
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की आम सभा और चुनाव कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुभाष चंद्र मंडल (महासचिव, झारखंड राज्य केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन) सहित नरेंद्र कुमार मुरारका, सतीश कुमार ठक्कर, राकेश बुधिया, राजू चौधरी, ललित अग्रवाल, धीरज दास और राजेश सिंह उपस्थित रहे।
अध्यक्ष पंकज छाबड़ा ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों व सदस्यों का आभार जताया। महासचिव आशीष चटर्जी ने संगठन की पिछली गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा व्यापारियों की समस्याओं और डिस्काउंट से जुड़ी परेशानियों के समाधान के लिए संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई।
इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी और बताया कि सभी चरण पारदर्शी तरीके से पूरे किए गए।
छह पदों पर निर्विरोध चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे:
अध्यक्ष: पंकज छाबड़ा (छाबड़ा मेडिकल्स, जुगसलाई)
उपाध्यक्ष: गुरदीप सिंह (जे.के. इंटरप्राइजेज, कीताडीह)
महासचिव: आशीष चटर्जी (गीता मेडिकल्स, सिदगोड़ा)
सहायक सचिव: अनवर हुसैन (के.जी.एन. इंटरप्राइजेज, मानगो)
कोषाध्यक्ष: संजय कसेरा (कसेरा ड्रग एजेंसी, जुगसलाई)
संगठन सचिव: देवेंद्र वालिया (न्यू द लाइफ मेडिकल, कदमा)
कार्यक्रम के अंत में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई और संगठन की एकजुटता व पारदर्शिता की सराहना की गई।

