Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दुर्गा पूजा विसर्जन, सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी सिंहभूम में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दुर्गा पूजा विसर्जन, सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दुर्गा पूजा विसर्जन, सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के 11 प्रखंडों में शारदीय दुर्गा पूजा 2025 का आयोजन हर्षोल्लास, शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। पूजा के सफल समापन और प्रतिमाओं के शांतिपूर्ण विसर्जन के बाद पूर्वी सिंहभूम जिला सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की एक समीक्षा बैठक का आयोजन रविवार, 5 अक्टूबर को बिस्टूपुर स्थित परी सदन सभागार में किया गया।

     

    बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं समिति अध्यक्ष दुलाल भूइंया ने की, जबकि संचालन संयुक्त सचिव श्याम शर्मा ने किया।

    महासचिव ललन यादव ने स्वागत भाषण देते हुए पूजा आयोजन से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वीकृति दी।

     

    बैठक में जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो, हरी मुखी और निमाई मंडल ने अपने-अपने क्षेत्रों की समीक्षा रिपोर्ट रखी। सभी ने इस वर्ष समिति द्वारा किए गए कार्यों की सराहना और संतोष व्यक्त किया।

     

    अंत में अध्यक्ष दुलाल भूइंया ने जिला प्रशासन, कॉर्पोरेट घरानों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि समिति आगे भी धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में रचनात्मक कार्यों को जारी रखेगी। उन्होंने विजय मिलन कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा भी की।

     

    बैठक को सफल बनाने में खगेन चंद्र महतो, बलदेव सिंह मेहरा, पवन उपाध्याय, विनीत मिश्रा, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार सिंह, श्वेता चक्रवर्ती, नंदकिशोर ठाकुर सहित कई सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

    पूर्वी सिंहभूम में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दुर्गा पूजा विसर्जन सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की बैठक पटमदा में संपन्न पूजा कमिटियों की समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखकर समाधान पर हुई चर्चा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की आम सभा व चुनाव सम्पन्न, पंकज छाबड़ा बने अध्यक्ष
    Next Article नारायण आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में बिहार भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र जी की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.