Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ISRO ने जारी की चंद्रमा की ताजा तस्वीरें, चांद की सतह के बेहद करीब पहुंचा चंद्रयान
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    ISRO ने जारी की चंद्रमा की ताजा तस्वीरें, चांद की सतह के बेहद करीब पहुंचा चंद्रयान

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ISRO ने जारी की चंद्रमा की ताजा तस्वीरें, चांद की सतह के बेहद करीब पहुंचा चंद्रयान
    भारत का मिशन मून यानी चंद्रयान-3 अब अपने फाइनल स्टेज में हैं। उसने सफलतापूर्वक डिबूस्टिंग की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है और चंद्रमा के बेहद करीब पहुंच गया है। चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह से महज 25 किलोमीटर ही दूर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंक्षान संगठन यानी इसरो ने ऑधिकारिक तौर पर उसके लैंडिंग की तारीख और समय का ऐलान कर दिया है। चंद्रयान -3 की भारतीय स्पेस एजेंसी 23 अगस्त की शाम लगभग 6 बजे साफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास करेगी।

     

     

    पृथ्वी इतना सुंदर नहीं

    मिशन मून के लैंडर विक्रम द्वारा चंद्रमा की भेजी गई तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि चंद्रमा उतना सुंदर नहीं जितना की पृथ्वी। चंद्रमा की सतह पर काले रंग धब्बे, भारी भरकम पत्थरों की चट्टाने और घोर अंधेरा छाया हुआ है। चंद्रमा की सतह बेहद खुरदुरी है और यहां पर पानी ठोसीय अवस्था में उपस्थित है। चंद्रमा पर हमेशा धूल उड़ती रहती है, जिसकी वजह से स्पेस इक्यूपमेंट्स में चिपक जाती है और वो आसानी से खराब हो जाते हैं।

    चांद से 25 किलोमीटर दूर चंद्रयान-3

    बता दें कि भारत के महत्वाकांक्षी मिशन मून के तहत चंद्रयान-3 चांद के बेहद करीब पहुंच गया है। भारत का चंद्रयान-3 इतिहास रचने जा रहा है। रविवार देर रात जब पूरा देश 2 से 3 बजे के बीच नींद के आगोश मे जा चुका था, तब चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद के सबसे करीब पहुंच गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक अब चांद से इसकी दूरी मात्र 25 किलोमीटर रह गई है। इससे पहले वह 113 किमी x 157 किमी की ऑर्बिट में था।

     

     

    अब 23 को सफल लैंडिंग का इंतजार

    चंद्रयान-3 के दूसरे डिबूस्टिंग ऑपरेशन (रफ्तार कम करने की प्रक्रिया) ने ऑर्बिट को 25 किमी x 134 किमी तक कम कर दिया है। अब चांद की सतह से विक्रम लैंडर मात्र 25 किलोमीटर है। अब बस 23 अगस्त को इसके सफल लैंडिंग का इंतजार है। लैंडिंग से पहले मॉड्यूल को आंतरिक जांच से गुजरना होगा। इसरो साइंटिस्ट्स का मानना है कि इस बार लैंडर विक्रम सफलतापूर्वक चांद की सतह पर लैंड हो जाएगा। भारतीय स्पेस एजेंसी ने चंद्रयान-3 के साफ्ट लैंडिग की तारीख और समय का ऐलान कर दिया है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो, चंद्रयान-3 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर लैंड हो जाएगा, इसके साथ भारतीय स्पेस सेक्टर इतिहास रच देगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलापता व्यक्ति को मृत मान पुतला जलाकर किया गया अंतिम संस्कार
    Next Article भारत-पाकिस्तान सीमा पर गोलीबारी, BSF ने पकड़े दो पाकिस्तानी, 26 किलो हेरोइन जब्त

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.