इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर को मिला “सर्वश्रेष्ठ क्लब” का खिताब, सारिका सिंह बनीं बेस्ट प्रेसिडेंट
देवघर में आयोजित इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 की पुरस्कार समारोह में क्लब को कई प्रतिष्ठित सम्मान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 2 जुलाई: अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 की एवॉर्ड सेरेमनी आभार कार्यक्रम देवघर में भव्य रूप से संपन्न हुई। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर को बड़े क्लब की श्रेणी में “सर्वश्रेष्ठ क्लब” सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

क्लब की अध्यक्ष सारिका सिंह को “सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष” का पुरस्कार मिला, जबकि सचिव एग्नेस बॉयल को “आउटस्टैंडिंग सेक्रेटरी”, कोषाध्यक्ष ज्योति भगत को “आउटस्टैंडिंग ट्रेज़रर” और विद्या तिवारी को एफिशिएंट ISO का खिताब प्रदान किया गया।

ये सभी पुरस्कार डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अलकनंदा बक्शी द्वारा प्रदान किए गए। क्लब द्वारा दो हैप्पी स्कूलों के निर्माण और तीन नए क्लबों के गठन के लिए भी अध्यक्ष सारिका सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सबसे खास बात यह रही कि 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद क्लब को “बेस्ट क्लब रनिंग ट्रॉफी” से नवाज़ा गया, जो कि पिछले 40 वर्षों से संचालित एक प्रतिष्ठित ट्रॉफी है।

