Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीएल में बढ़ी औद्योगिक अशांति, डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार पर कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां

    यूसीएल में बढ़ी औद्योगिक अशांति, डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार पर कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप

    News DeskBy News DeskJuly 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसीएल में बढ़ी औद्योगिक अशांति, डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार पर कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीएल) की जादूगोड़ा इकाई में औद्योगिक अशांति गहराने का दावा करते हुए यूनियन नेताओं और विस्थापित प्रतिनिधियों ने डीजीएम (पर्सनल) राकेश कुमार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि पिछले डेढ़ महीने से यूनियन के साथ कोई वार्ता नहीं हुई, जिससे वेतन, पदोन्नति और अन्य लंबित मामलों का समाधान नहीं हो पा रहा है।

    यूनियन का आरोप है कि विस्थापितों के पुनर्वास, मुआवजा और कॉलोनियों की सड़क, नाली, पेयजल एवं सफाई जैसी बुनियादी समस्याएं भी लंबे समय से लंबित हैं। साथ ही अस्पताल, संपदा और लेखा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कर्मचारियों ने मनमाने तबादलों और रोटेशन नीति की अनदेखी का आरोप लगाया है।

    यूनियन नेताओं ने दावा किया कि मामले की शिकायत राष्ट्रीय स्तर तक की गई है और डीजीएम पर्सनल को हटाने की मांग तेज हो गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर प्रबंधन वार्ता शुरू कर समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल नहीं करता, तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।
    हालांकि, इन आरोपों पर यूसीएल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराखा माइंस स्टेशन के आगे स्वर्ण रेखा पुल पर 2 घंटे रुकी स्टील एक्सप्रेस
    Next Article मानगो में नाला सफाई पर सियासत तेज: सरयू राय के निरीक्षण में लापरवाही के आरोप, मेयर सुधा गुप्ता का पलटवार

    Related Posts

    यूपी के देवरिया में पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

    September 13, 2026

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की गूंज: वाशिंगटन से इस्लामाबाद तक खलबली, जानें भारत की कूटनीतिक जीत

    September 12, 2026

    ब्रिक्स में भारत का बढ़ता कद, ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ ने दिया वैश्विक नेतृत्व का संदेश

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी के देवरिया में पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की गूंज: वाशिंगटन से इस्लामाबाद तक खलबली, जानें भारत की कूटनीतिक जीत

    ब्रिक्स में भारत का बढ़ता कद, ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ ने दिया वैश्विक नेतृत्व का संदेश

    पर्युषण महापर्व : आत्मशुद्धि से आत्मजागरण की ओर

    यूसीआईएल जादूगोड़ा माइंस की ठेका व्यवस्था पर सवाल, जांच की मांग

    अबुआ मित्र’ व्हाट्सऐप चैटबोट से आसान होगा जन शिकायतों का समाधान 15 सितंबर को उपायुक्त राजीव रंजन करेंगे सेवा का शुभारंभ, जारी होगा व्हाट्सऐप नंबर

    नुतन्डीह में सरकारी जमीन पर कब्जा: ग्रामीणों की बैठक आज, विक्रेताओं को धमकी और कार्रवाई की मांग

    निखार हत्याकांड: ‘वर्दी’ पर शक गहराया, कोलकाता से दो गिरफ्तार

    दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर 327 समितियों की आमसभा

    पैर में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं टूटा हौसला; जमशेदपुर की स्नेहा ने विश्व चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.