Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय दवा गुणवत्ता संकट: घटिया दवाओं से साख दांव पर
    अपराध मेहमान का पन्ना

    भारतीय दवा गुणवत्ता संकट: घटिया दवाओं से साख दांव पर

    Nikunj GuptaBy Nikunj GuptaMay 16, 2026No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    भारतीय दवा गुणवत्ता संकट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हाल ही में सामने आई चौंकाने वाली ख़बरों ने पूरे देश को चिंता और बेचैनी में डाल दिया है। जीवनरक्षक और सामान्य उपयोग की अनेक दवाइयां गुणवत्ता के निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतर रही हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) द्वारा जारी ड्रग अलर्ट में हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मिर्गी, संक्रमण, विटामिन सप्लीमेंट और कफ सिरप जैसी आम उपयोग की दवाएं भी शामिल थीं, जिनके नमूने फेल पाए गए। यह कोई सामान्य प्रशासनिक त्रुटि नहीं, बल्कि मानव जीवन के साथ किया जा रहा एक खतरनाक खिलवाड़ है, जिसने देश की स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। यह स्थिति भारत के वैश्विक नेतृत्व के सपने और भारतीय दवा गुणवत्ता संकट को उजागर करती है। जिस दवा को रोगी जीवन बचाने की आशा में खरीदता है, वही यदि उसके शरीर में जहर का काम करने लगे तो यह केवल चिकित्सा व्यवस्था की विफलता नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के पतन की पराकाष्ठा है।

    भारतीय दवा गुणवत्ता संकट: एक गंभीर चुनौती

    विडंबना यह है कि दवाओं के निर्माण और वितरण के लिए देश में कठोर नियम, निरीक्षण और परीक्षण की व्यवस्थाएं मौजूद हैं। कच्चे माल की गुणवत्ता से लेकर उत्पादन प्रक्रिया तक कई स्तरों पर जांच होती है, फिर भी बड़ी-बड़ी नामी कंपनियों की दवाइयां यदि अमानक पाई जाती हैं तो यह साफ संकेत है कि कहीं-न-कहीं मुनाफे की अंधी दौड़ ने नैतिकता और मानवता को कुचल दिया है। यह केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि मानवता के विरुद्ध अपराध है। दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि जिन लोगों पर समाज की जिंदगी बचाने की जिम्मेदारी है, वही लोग अपने स्वार्थ के लिए लोगों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिन राज्यों में घटिया दवाओं का खुलासा हुआ, उनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल, पुडुचेरी, तेलंगाना, सिक्किम, झारखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्य शामिल हैं। यह दर्शाता है कि समस्या कुछ एक राज्यों तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक व्यापक और प्रणालीगत भारतीय दवा गुणवत्ता संकट है। कफ सिरप के 17 नमूनों का फेल होना विशेष रूप से चिंताजनक है, क्योंकि अफ्रीका और सेंट्रल एशिया में बच्चों की मौत के आरोप भारतीय दवा कंपनियों पर लगे थे, जिससे वैश्विक स्तर पर भारतीय दवा उद्योग की छवि को भारी धक्का लगा।

    वैश्विक प्रतिष्ठा पर आंच: ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ की विश्वसनीयता

    भारत आज दुनिया की सबसे बड़ी दवा उत्पादन शक्तियों में शामिल है और इसे ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ कहा जाता है। भारतीय दवाइयां अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और मध्य-पूर्व के अनेक देशों में निर्यात होती हैं। सस्ती और प्रभावी दवाओं की आपूर्ति में भारत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। कोरोना महामारी के दौरान भारत ने वैक्सीन और आवश्यक दवाइयों की आपूर्ति कर पूरी दुनिया में अपनी विश्वसनीयता और मानवीय प्रतिबद्धता का परिचय दिया था। हालांकि, अमानक दवाओं के लगातार खुलासे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत की प्रतिष्ठा को धक्का पहुंचा रहे हैं और दुनिया भारतीय दवा उद्योग को संदेह की दृष्टि से देखने लगी है।

    यह स्थिति ऐसे समय में सामने आ रही है जब भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने पर विकसित भारत का सपना साकार करने की दिशा में अनेक नए आयाम स्थापित कर रहा है। भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधारों के माध्यम से देश वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है। भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना केवल आर्थिक विकास से नहीं, बल्कि नैतिकता, गुणवत्ता और विश्वसनीयता से भी जुड़ा हुआ है। यदि जीवनरक्षक दवाओं में ही मिलावट और घटियापन सामने आएगा, तो यह सारे सकारात्मक प्रयासों पर धब्बा लगाने जैसा होगा, और भारतीय दवा गुणवत्ता संकट देश की साख पर गहरा आघात करेगा। आप भारतीय दवा उद्योग के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    नियामक कमजोरी और नैतिक पतन: घटिया दवाओं का मूल कारण

    आज आवश्यकता इस बात की है कि सरकार दवा नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाए। केवल औपचारिक निरीक्षण और समय-समय पर जारी होने वाले ड्रग अलर्ट पर्याप्त नहीं हैं। दवा निर्माण इकाइयों की नियमित और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। जिन कंपनियों की दवाएं बार-बार मानकों पर फेल होती हैं, उनके लाइसेंस तुरंत रद्द किए जाएं और उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई हो। दवा माफिया और नकली दवा बनाने वाले गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जाने चाहिए। यह भी जरूरी है कि दोषियों को केवल आर्थिक जुर्माने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें कठोर कारावास की सजा दी जाए ताकि दूसरों के लिए भी कड़ा संदेश जाए। यह भी एक गंभीर चिंता का विषय है कि कई बार राज्य सरकारें और नियामक एजेंसियां प्रभावशाली दवा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने से बचती दिखाई देती हैं। धनबल और प्रभाव के कारण जांच प्रक्रियाएं धीमी पड़ जाती हैं और अंततः आम जनता ही इसकी कीमत चुकाती है। यह स्थिति लोकतांत्रिक शासन और प्रशासनिक जवाबदेही दोनों के लिए खतरनाक है। दवा उद्योग केवल व्यापार नहीं है, यह विश्वास का उद्योग है, जहाँ नैतिकता का महत्व सबसे अधिक होना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य से आज लालच और मुनाफाखोरी ने इस क्षेत्र में भी गहरी जड़ें जमा ली हैं, जिससे भारतीय दवा गुणवत्ता संकट लगातार गहरा रहा है।

    आगे की राह: सशक्त नियंत्रण और जन जागरूकता

    रोगी इस उम्मीद में दवा लेते हैं कि इससे उनकी बीमारी ठीक होगी। लेकिन यह पता लगे कि जिन दवाइयों का वे सेवन कर रहे हैं वे दवा नहीं बल्कि जहर के रूप में बाजार में आ गई हैं तो क्या बीतेगी? हिंदुस्तान में आज लाखों लोगों को ये दवाएं जीवन-रक्षा नहीं दे रही हैं बल्कि मार रही हैं। ऐसे स्वार्थी लोगों और जीवन से खिलवाड़ करने वालों को राक्षस, असुर या दैत्य कहा गया है जो समाज एवं राष्ट्र में तरह-तरह से स्वास्थ्य सुरक्षा के नाम पर मौत बांट रहे हैं। अमानक एवं गुणवत्ता में दोषपूर्ण पाई गई इन दवाओं में कई नामी कंपनियों की दवाएं भी शामिल हैं। नकली इंजेक्शन, मिलावटी दवाएं, एक्सपायरी दवाओं की री-पैकेजिंग और घटिया कच्चे माल के उपयोग जैसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि समाज में संवेदनाओं का स्रोत सूखता जा रहा है।

    यह केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक पतन का भी संकेत है। आवश्यकता इस बात की भी है कि आम जनता को दवाओं के प्रति जागरूक बनाया जाए। दवा खरीदते समय बिल लेना, पैकेजिंग और निर्माण तिथि की जांच करना, संदिग्ध दवाओं की शिकायत संबंधित विभागों को करना और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाओं का सेवन न करना, ये सब छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कदम हैं। मेडिकल स्टोरों की भी नियमित निगरानी होनी चाहिए ताकि नकली या घटिया दवाओं की बिक्री रोकी जा सके। (संबंधित लेख: दवाओं के सुरक्षित उपयोग के लिए महत्वपूर्ण सुझाव)

    दवाओं की गुणवत्ता से खिलवाड़ दवा निर्माता कंपनियों का एक घिनौना, क्रूर एवं अमानवीय चेहरा ही है जो मनुष्य के स्वास्थ्य को चौपट कर रहे हैं। बढ़ती बीमारियां इन राक्षसों के कारण ही बेकाबू हो रही हैं। सरकारें इन त्रासद स्थितियों एवं बीमारी पर नियंत्रण पाने में नाकाम साबित हुई हैं। देश के लाखों लोग कातर निगाहों से शासन-प्रशासन की ओर देख रहे हैं कि कोई तो राह निकले। भारत आज एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। यदि हम सचमुच विकसित और विश्वसनीय भारत बनाना चाहते हैं, तो हमें केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि गुणवत्ता, ईमानदारी और मानवीय मूल्यों को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। जीवनरक्षक दवाओं में मिलावट केवल स्वास्थ्य का संकट नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा पर लगा कलंक है। यह समय आत्ममंथन का है। सरकार, दवा उद्योग, चिकित्सा जगत और समाज-सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि दवा जीवन बचाने का माध्यम बने, मौत का व्यापार नहीं। तभी विकसित भारत का सपना वास्तविक अर्थों में सार्थक हो सकेगा और भारतीय दवा गुणवत्ता संकट का स्थायी समाधान मिल पाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवॉर्ड तीन में पार्षद पिंकी चौधरी ने किया 1.74 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास
    Next Article फतेहपुर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस: विज्ञान से संस्कृति तक प्रकाश की अविरल यात्रा

    May 16, 2026

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा सवाल कुंभकर्णी नींद में सिविल सर्जन कार्यालय पूर्वी सिंहभूम 

    May 16, 2026

    10 लाख की फिरौती के लिए मानगो फ्लाईओवर कंपनी के दो कर्मियों का अपहरण, 5 गिरफ्तार

    May 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    फतेहपुर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

    भारतीय दवा गुणवत्ता संकट: घटिया दवाओं से साख दांव पर

    वॉर्ड तीन में पार्षद पिंकी चौधरी ने किया 1.74 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास

    सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा कर की अखंड सौभाग्य की कामना

    जमशेदपुर के समाजसेवी एवं अधिवक्ता किशन भारद्वाज का निधन, शोक में डूबा ब्राह्मण समाज

    सिंहभूम कॉलेज चांडिल में विभाग हटाने के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती पर शौर्य और राष्ट्रभक्ति को किया गया याद

    श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया वट सावित्री पूजा पर्व, जादूगोड़ा शिव मंदिर में महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

    नो एंट्री में बेलगाम ओवरलोड हाईवा से दहशत, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.