Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्राहक जागरण पखवाड़ा का उद्घाटन कार्यक्रम बिरसा नगर में संपन्न
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ग्राहक जागरण पखवाड़ा का उद्घाटन कार्यक्रम बिरसा नगर में संपन्न

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्राहक जागरण पखवाड़ा का उद्घाटन कार्यक्रम बिरसा नगर में संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा आयोजित ग्राहक जागरण पखवाड़ा का उद्घाटन कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्री पप्पू सिंह जी के आवास बिरसा नगर में संपन्न हुआ। साथ ही आज के दिन ही टाटानगर गोशाला ट्रस्ट घाघीडिह में‌ उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय जी के द्वारा गौ माता को भोजन करा कर गौ सेवा कार्य भी किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण आयाम सह प्रमुख वंदना‌ जी के द्वारा ग्राहक गीत गाकर हुआ। इसके उपरांत प्रांत उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय जी ने संगठन मंत्र का वाचन किया। इस उद्घाटन कार्यक्रम में ग्राहक जागरण पखवाड़े की महत्ता एवं आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    कार्यक्रम को तीन प्रमुख वक्ताओं ने संबोधित किया।जिला पर्यावरण आयाम प्रमुख श्री कुमार अमलेंदु जी ने ग्राहक जागरण पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

    प्रांत संगठन मंत्री श्री वी. प्रभु जी ने संगठन का संक्षिप्त परिचय देते हुए ग्राहक पंचायत की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।

    जिला अध्यक्ष श्री पप्पू सिंह जी ने सभी को आशीर्वचन प्रदान करते हुए ग्राहक जागरण पखवाड़े के निमित्त आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न करने की योजना पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया।

    उपस्थित सहभागियों में प्रमुख रूप से

    प्रांत महिला आयाम प्रमुख श्रीमती रूबी लाल जी,जिला सह सचिव श्री रोहित जी,जिला रोजगार आयाम प्रमुख श्री मनोज लकड़ा जी,श्रीमती विजयलक्ष्मी वेदुला जी,श्रीमती रीना परितोष जी,जिला पर्यावरण सह-प्रमुख श्रीमती वंदना शर्मा जी सहित ग्राहक पंचायत की महिला सदस्या एवं कुछ जागरूक नागरिक भी उपस्थित रहे।

    ग्राहक जागरण पखवाड़ा का उद्घाटन कार्यक्रम बिरसा नगर में संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनितिन नबीन की नियुक्ति केवल एक संगठनात्मक फेरबदल नहीं, बल्कि बीजेपी की सत्ता-संरचना, नेतृत्व चयन और भविष्य की राजनीतिक दिशा का स्पष्ट संकेत भी
    Next Article बिष्टुपुर गोलचक्कर पर टेलर पलटा, पाइप सड़क पर बिखरे, चालक की मौत

    Related Posts

    बिरसानगर पुलिस ने श्रेष्ठम स्वीट्स और टॉम जिम में चोरी का किया खुलासा, एक गिरफ्तार, किशोर निरुद्ध

    October 27, 2026

    संग्रामलोढ़िया में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण अभियान

    October 27, 2026

    तेघड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी का पुतला दहन

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिरसानगर पुलिस ने श्रेष्ठम स्वीट्स और टॉम जिम में चोरी का किया खुलासा, एक गिरफ्तार, किशोर निरुद्ध

    संग्रामलोढ़िया में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण अभियान

    तेघड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी का पुतला दहन

    हुनर के रंगों से सजा कला उत्सव का मंच।

    सब्जी-फल विक्रेताओं की हड़ताल खत्म, एसडीओ के आश्वासन पर शुरू हुआ कारोबार

    स्वर्ण व्यवसायी मोहन साह के निधन से तेघड़ा में शोक

    मासों की महत्ता का सुव्यवस्थित दिनचर्या का सुंदर संकलन है चातुर्मास महात्म: प्रो अवधेश झा।

    नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ

    सुरक्षित बचपन अभियान के तहत कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

    मोहन कर्मकार की धर्मपत्नी के निधन पर संजीव सरदार ने जताया शोक, पोटका विधायक ने आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.