Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मीडिया कप क्रिकेट के सेमीफाइनल में शनिवार को खरकई नाइटराइडर्स ने जांबाज़ जुबली को 4 विकेट से हराकर फाइनल में स्थान बनाया
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    मीडिया कप क्रिकेट के सेमीफाइनल में शनिवार को खरकई नाइटराइडर्स ने जांबाज़ जुबली को 4 विकेट से हराकर फाइनल में स्थान बनाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मीडिया कप क्रिकेट के सेमीफाइनल में शनिवार को खरकई नाइटराइडर्स ने जांबाज़ जुबली को 4 विकेट से हराकर फाइनल में स्थान बनाया

     

    जमशेदपुर | प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में चल रहे मीडिया कप क्रिकेट के सेमीफाइनल में शनिवार को खरकई नाइटराइडर्स ने जांबाज़ जुबली को 4 विकेट से हराकर फाइनल में स्थान बना लिया। फाइनल में खरकई नाइटराइडर्स का मुकाबला रविवार को डायनामिक डिमना से होगा। गोपाल मैदान में शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए जांबाज जुबिली ने 15 ओवर में आठ विकेट पर मात्र 101 रन बनाए।

     

    Dc पहुँची गोपाल मैदान

    जिसमें जयप्रकाश के 22 गेंदों में तीन चौके की मदद से बनाए गए 25 रन, विवेकानंद के 20 गेंदों में एक चौके की मदद से बनाए गए 23 रन, प्रियदर्शी के 13 गेंदों में 1 छक्के की सहायता से बनाए गए 18 रन शामिल है। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज उल्लेखनीय प्रदर्शन नहीं कर सका। खरकई नाइटराइडर्स की ओर से इंतु ने कसी हुई गेंदबाजी की और 3 ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए। अभिषेक ने 3 ओवर में 13 रन देकर दो खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई।

    इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए खरकई नाइटराइडर्स ने 12.3 ओवर में 6 विकेट पर 104 रन बनाकर मैच जीत लिया। खरकई नाइटराइडर्स की ओर से नवीन ने सबसे अधिक 20 गेंदों पर 20 रन बनाए। कुणाल ने 10 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 16 रन जोड़े। इंतु ने 3 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन ठोंक दिए। चाणक्य में 14 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोई बल्लेबाजी दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका। इंतु को आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

    महिला प्रदर्शनी मैच में टाटा एकादश दस विकेट से जीता
    जमशेदपुर | प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित महिलाओं के एक प्रदर्शनी मैच में शनिवार को टाटा एकादश ने मीडिया एकादश को 10 विकेट से हरा दिया। टाटा एकादश की ओर से जमुना में अर्धशतकीय पारी खेली और उसे मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पहले बैटिंग करते हुए मीडिया एकादश ने निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट पर 83 रनों का योगदान दिया । मीडिया एकादश की ओर से अनिता कुमारी ने 18 गेंदों में छह चौके की मदद से 28 रन बनाए। सीमा महतो ने पांच चौके की मदद से 23 गेंदों पर 23 रन बनाए।

    रिनी बर्मन 11 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन जोड़े। टाटा एकादश की ओर से गुरुवारी हेंब्रम ने दो, सरस्वती और जमुना ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए टाटा एकादश ने बिना कोई विकेट खोए 6.3 ओवर में 87 रन बनाकर मैच जीत लिया। जमुना ने 27 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 62 रनों की पारी खेली। मनीषा ने 11 गेंदों पर 13 रन एक चौके की मदद से बनाए।

    इससे पहले महिलाअों के प्रदर्शनी मैच का उद्धाटन डीसी विजया जाधव ने किया। इस मौके पर कार्पोरेट कम्युनिकेशन की अधिकारी रुना राजीव कुमार, करीम सिटी काॅलेज मास काॅम डिपार्टमेंट की प्रमुख डाॅ नेहा तिवारी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article अजय भटनागर झारखंड डीजीपी बने

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.