Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल अंचल में सरकारी भूमि की खुली लूट,सिस्टम की मिलीभगत से भूमाफियाओं के हौसले बुलंद
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर सरायकेला-खरसावां

    चांडिल अंचल में सरकारी भूमि की खुली लूट,सिस्टम की मिलीभगत से भूमाफियाओं के हौसले बुलंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चांडिल अंचल में सरकारी भूमि की खुली लूट,सिस्टम की मिलीभगत से भूमाफियाओं के हौसले बुलंद
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चांडिल अंचल कार्यालय की कथित मिलीभगत से आसनबनी पंचायत क्षेत्र में भूमाफिया, दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग लाखों रुपये मूल्य की सरकारी भूमि पर धड़ल्ले से अतिक्रमण कर रहे हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि ग्रामीणों के विरोध के बावजूद अवैध निर्माण कार्य बेखौफ जारी है।
    फड़लोगौड़ा चौक स्थित काली मंदिर के समीप, बिजली सब-स्टेशन के बगल में अमृत पॉल नामक दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति सरकारी भूमि पर जबरन निर्माण कार्य कर रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताया, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
    आसनबनी क्षेत्र के कर्मचारी देवाशीष महतो ने “समयाभाव” का हवाला देते हुए अतिक्रमण स्थल पर नहीं पहुँच पाने की बात कही, जिससे प्रशासन की गंभीरता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    गौरतलब है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से सटी आसनबनी पंचायत अब “हॉट लैंड” बन चुकी है। यहां सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सफेदपोश नेता और आपराधिक तत्वों की कथित मिलीभगत से सरकारी, बंदोबस्ती और रैयती भूमि की खुलेआम लूट मची हुई है।

    पिछले छह महीनों के भीतर आसनबनी, तामुलिया, रुगड़ी, डोबो और कपाली नगर परिषद क्षेत्र में सरकारी भूमि की अवैध खरीद-बिक्री आम बात हो गई है। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे खेल में स्थानीय अंचल कार्यालय, राजनीतिक दलों के प्रभावशाली नेता और भूमाफियाओं की सिंडिकेट सक्रिय है, जो लाखों रुपये की भूमि हेराफेरी कर मालामाल हो रही है।

     

    सूत्र यह भी बताते हैं कि अंचल कार्यालय से लेकर अनुमंडल न्यायालय तक कई एस.आर. केस लंबित हैं। गरीब और जरूरतमंद लोग न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, जबकि सरकारी भूमि की मनमानी कीमत पर खरीद-बिक्री बदस्तूर जारी है।

     

    इस पूरे मामले पर अंचल अधिकारी प्रदीप महतो से दूरभाष पर संपर्क करने पर वही रटा-रटाया जवाब मिला—“देखते हैं”, जिससे निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी है, इससे प्रशासनिक उदासीनता साफ झलकती है।
    क्या प्रशासन भूमाफियाओं पर लगाम लगाएगा ?
    या यूँ ही सिस्टम की मिलीभगत में सरकारी भूमि की लूट जारी रहेगी?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपांडिया साईं में चेक डैम तोड़े जाने से ग्रामीण आक्रोशित, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
    Next Article जादूगोड़ा में साइबर अपराधियों का नया ठिकाना इचड़ा गांव, प्रशासन की नजर

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.