Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पांडिया साईं में चेक डैम तोड़े जाने से ग्रामीण आक्रोशित, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
    चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    पांडिया साईं में चेक डैम तोड़े जाने से ग्रामीण आक्रोशित, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पांडिया साईं में चेक डैम तोड़े जाने से ग्रामीण आक्रोशित, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    कोवाली (पोटका):कोवाली पंचायत के पांडिया साईं गांव में वर्षों पूर्व निर्मित पक्का चेक डैम को बहुउद्देश्य स्वर्णरेखा परियोजना के ठेकेदार द्वारा बिना ग्राम सभा की अनुमति के तोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। इसको लेकर ग्राम प्रधान संतोष कुमार महाकुड़ के नेतृत्व में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई।

    ग्रामीणों का कहना है कि चेक डैम गांव के लिए सिंचाई, नहाने-धोने तथा पशुधन को पानी उपलब्ध कराने का प्रमुख साधन था। इससे रबी फसल, सब्जी और धान की खेती को लाभ मिलता था और दर्जनों किसान इस पर निर्भर थे। चेक डैम तोड़े जाने से ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बहुउद्देश्य स्वर्णरेखा परियोजना के ठेकेदार दीपक कुमार ने नियमों की अनदेखी करते हुए मनमाने ढंग से चेक डैम को ध्वस्त कराया। इस संबंध में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में पोटका अंचल अधिकारी (सीओ) और जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को शिकायत पत्र सौंपा गया है।

    शिकायत में दोषी ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और ग्रामीणों के हित में शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनडीआरएफ की टीम ने आरकेएफएल प्लांट पांच में आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण
    Next Article चांडिल अंचल में सरकारी भूमि की खुली लूट,सिस्टम की मिलीभगत से भूमाफियाओं के हौसले बुलंद

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.