Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनडीआरएफ की टीम ने आरकेएफएल प्लांट पांच में आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    एनडीआरएफ की टीम ने आरकेएफएल प्लांट पांच में आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एनडीआरएफ की टीम ने आरकेएफएल प्लांट पांच में आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।
    उपायुक्त के निर्देशानुसार,कोलाबीरा स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-5 में संभावित औद्योगिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ( एनडीआरएफ ) की 9वीं बटालियन की 30 सदस्यीय टीम द्वारा एक प्रशिक्षण कार्यशाला एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत प्रशिक्षण हॉल में हुई, जहाँ ग्रुप सीओओ शक्ति सेनापति ने टीम का स्वागत करते हुए कम्पनी में उत्पादन प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न हो सकने वाली संभावित आपदाओं, आंतरिक सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा कर्मचारियों की तैयारियों के संबंध में जानकारी साझा की।कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक कमांडेंट कौशल कुमार ने किया, जबकि टीम कमांडर के रूप में राम कुमार सिंह उपस्थित रहे। सहायक कमांडेंट कौशल कुमार द्वारा एनडीआरएफ की भूमिका, आपदा प्रबंधन की रणनीतियों एवं राहत-बचाव अभियानों पर आधारित एक विस्तृत विज़ुअल प्रेज़ेंटेशन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार तथा बचाव कार्यों के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही, ऊँची इमारत में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया, जिससे प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने की समझ प्राप्त हुई। इस मौके पर अग्निशमन पदाधिकारी, सरायकेला ऋषि तिवारी एवं उनकी टीम भी उपस्थित रही। रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड की ओर से कार्यक्रम का समन्वय सेफ्टी हेड नवीन सिन्हा द्वारा किया गया। उनके साथ सेफ्टी ऑफिसर आदित्य प्रकाश, प्रभात कुमार, बासुकी नाथ झा एवं चितरंजन सिंह ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन ग्रुप एचआर भूपेंद्र लोधी द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर प्लांट सीओओ कंचन चौधरी, प्लांट हेड केके झा, एचआर हेड सत्यारंजन खटुआ, जीवन सुदादे, डॉ. हरि मोहन प्रसाद सिन्हा, पंकज मिश्रा, नीरज सिन्हा, गोपाल नारायण सिंहदेव, उज्जवल पात्रा, विनय कुमार, ललन सिंह, बिद्याधर महतो आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article पांडिया साईं में चेक डैम तोड़े जाने से ग्रामीण आक्रोशित, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.