Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में दूषित पानी पर उबाल, अभिभावक संघ का डीसी कार्यालय घेराव
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में दूषित पानी पर उबाल, अभिभावक संघ का डीसी कार्यालय घेराव

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में दूषित पानी पर उबाल, अभिभावक संघ का डीसी कार्यालय घेराव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में पिछले तीन हफ्तों से दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति से परेशान लोगों का आक्रोश शुक्रवार को सड़कों पर नजर आया। जमशेदपुर अभिभावक संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर शहर में जल्द स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की।

    संघ के अनुसार, कदमा क्षेत्र के भाटिया बस्ती, उलियान, रामजन्मनगर और शास्त्रीनगर सहित कई इलाकों में गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। पानी में मिट्टी, कचरा और यहां तक कि कीड़े मिलने की शिकायत है, जिससे लोगों में स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।

    अभिभावक संघ के डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि पानी की स्थिति इतनी खराब है कि कुछ देर रखने पर उसमें गंदगी की परत जम जाती है और तेज बदबू आने लगती है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।

    लोग गंदा पानी साथ लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे, ताकि प्रशासन को हकीकत दिखा सकें। संघ ने मामले की तत्काल जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और प्रभावित क्षेत्रों में नियमित स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    अभिभावक संघ का डीसी कार्यालय घेराव जमशेदपुर में दूषित पानी पर उबाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुटीया में रहने वाले नंदलाल बेसरा के मामले पर पंचायत सचिव ने रखा अपना पक्ष
    Next Article जमशेदपुर में 11-12 अप्रैल को होगा राष्ट्रीय मागे महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

    Related Posts

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.