Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में 11-12 अप्रैल को होगा राष्ट्रीय मागे महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जमशेदपुर में 11-12 अप्रैल को होगा राष्ट्रीय मागे महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में 11-12 अप्रैल को होगा राष्ट्रीय मागे महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: जोहार ट्रस्ट के तत्वाधान में 11 और 12 अप्रैल को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में राष्ट्रीय मागे महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि और कलाकार शामिल होंगे।

    महोत्सव के दौरान पारंपरिक आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। देशभर से आए कलाकार गीत, संगीत, नृत्य और पारंपरिक खेलों की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को जोहार संस्था की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।

    कार्यक्रम स्थल पर लगभग 100 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें पारंपरिक व्यंजन, आदिवासी परिधान, देसी जड़ी-बूटियां, पुस्तकें, आर्ट एवं क्राफ्ट, फर्नीचर, डेकोरेशन आइटम, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कार और बाइक से जुड़े स्टॉल शामिल होंगे।

     

    11 अप्रैल 2026 को तुरामडीह क्लब में ‘जोहार संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा तथा आदिवासी संस्कृति और परंपरा पर चर्चा की जाएगी।

    12 अप्रैल 2026 को मुख्य आयोजन गोपाल मैदान में होगा, जिसमें ‘मागे सूसून’ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें 11 राज्यों से विभिन्न जनजातीय नृत्य दल भाग लेंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को कुल 2 लाख 11 हजार रुपए की पुरस्कार राशि, प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 5 अप्रैल को आयोजित जोहार आर्ट प्रतियोगिता के चयनित बच्चों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

    महोत्सव में ग्रैंड फिनाले के तहत ‘बिगेस्ट डांस चैलेंज’ का आयोजन होगा, जिसमें देशभर से चयनित टॉप 15 डांसर अपनी प्रस्तुति देंगे। विजेता को 1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस प्रतियोगिता की जज डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस सीजन 6’ की विजेता स्नेहा चक्रवर्ती होंगी।

    कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा सहित कई गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा मीरा मुंडा, गीता कोड़ा, दशरथ गागराई और सांसद विद्युत वरण महतो भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। यूसीआईएल तुरामडीह और टाटा स्टील के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

    इस दौरान विभिन्न कला प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा तथा मानकी-मुंडा, दिऊरी, माझी बाबा समेत समाज के बुद्धिजीवियों और पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही बॉलीवुड और झारखंड, ओडिशा एवं बंगाल के जनजातीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

    महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आदिवासी संस्कृति, परंपरा, भाषा, कला और साहित्य को संरक्षित करना तथा समाज में सांस्कृतिक गौरव और एकता की भावना को बढ़ावा देना है।

    प्रेस वार्ता में डिग्गी, चम्पा दिग्गी, सरिता चकिया, लिसा गुईया, सरस्वती गुईया, अमिशा गगराई, सोमवारी दिग्गी, सुमी हेंब्रम, मेरी टोपनो, निरसो केराई और रोशनी कुमारी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

    जमशेदपुर में 11-12 अप्रैल को होगा राष्ट्रीय मागे महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में दूषित पानी पर उबाल, अभिभावक संघ का डीसी कार्यालय घेराव
    Next Article जमशेदपुर में एसयूसीआई का जोरदार प्रदर्शन, नागरिक सुविधाओं की बदहाली पर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    आजसू में युवाओं का बढ़ता जनाधार, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    August 3, 2026

    ‘तुलसी भवन द्वारा नगर के 86 साहित्य सेवियों को “भारतेन्दु हरिश्चंद्र साहित्य सेवी सम्मान प्रदान किया गया ‘

    August 3, 2026

    संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने सिविल सर्जन को सौंपा मांग पत्र

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आजसू में युवाओं का बढ़ता जनाधार, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    ‘तुलसी भवन द्वारा नगर के 86 साहित्य सेवियों को “भारतेन्दु हरिश्चंद्र साहित्य सेवी सम्मान प्रदान किया गया ‘

    संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने सिविल सर्जन को सौंपा मांग पत्र

    सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी

    श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

    JFC बंद होने पर टाटा स्टील की सफाई, कहा- रणनीतिक फैसला, वित्तीय गड़बड़ी से कोई संबंध नहीं

    उत्कल एसोसिएशन को बड़ा झटका, संरक्षक एसके बेहरा ने दिया इस्तीफा

    जमशेदपुर पुलिस की डिजिटल बीट पुलिसिंग की नई पहल, आज QR Code आधारित सिस्टम का शुभारंभ

    विस्थापितों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का निर्णय, पंचायत भवन की बैठक में संगठन सशक्त बनाने पर जोर

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.