Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ICMR की संशोधित गाइडलाइंस के बाद पीपीएल आयोजन काउंसिल की बैठक में निर्णय, प्लाज़्मा डोनेशन ‘होल्ड’ पर, जारी रहेगा रक्तदान
    Breaking News झारखंड राष्ट्रीय

    ICMR की संशोधित गाइडलाइंस के बाद पीपीएल आयोजन काउंसिल की बैठक में निर्णय, प्लाज़्मा डोनेशन ‘होल्ड’ पर, जारी रहेगा रक्तदान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ICMR की संशोधित गाइडलाइंस के बाद पीपीएल आयोजन काउंसिल की बैठक में निर्णय, प्लाज़्मा डोनेशन ‘होल्ड’ पर, जारी रहेगा रक्तदान

    ◆ आईसीएमआर के निर्णय का PPL आयोजन पर नहीं पड़ेगा असर, अब ज्यादा रक्तदान पर फ़ोकस : कुणाल षाड़ंगी
    ◆ पीपीएल अब “पीपल प्रीमियर लीग”
    ◆ पीपीएल काउंसिल के निर्णय पर सभी टीमों ने जताई सहमति, अब केवल रक्तदान से बनेगी स्कोर

    इंडियन काउंसिल फ़ॉर मेडिकल रिसर्चर (ICMR) द्वारा प्लाज़्मा थेरेपी को कोविड ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल से हटाये जाने के बाद जमशेदपुर में आयोजित पीपीएल ने भी जरूरी बदलाव किये। नम्या फाउंडेशन के संस्थापक और पीपीएल आयोजन काउंसिल के प्रमुख कुणाल षाड़ंगी ने इस आशय में पीपीएल से जुड़े काउंसिल सदस्यों और हिस्सा ले रही टीमों के संग मंगलवार सुबह वर्चुअल बैठक किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय पारित हुआ कि आईसीएमआर के गाइडलाइंस के आलोक में फिलहाल ‘प्लाज़्मा’ डोनेशन अभियान होल्ड पर रहेगी। लेकिन रक्तदान लगातार जारी रहेगी। इसके साथ ही पीपीएल के नाम मे भी आंशिक बदलाव को सहमति मिली है। ‘प्लाज़्मा प्रीमियर लीग’ के नाम से चर्चाओं में आई PPL अब से “पीपल प्रीमियर लीग” के नाम से संचालित होगी। कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि रक्तदान का उद्देश्य मानवता के लिए मानव द्वारा मानव के लिए है। पीपीएल के प्रमुख कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि ICMR के निर्णय का ‘PPL’ आयोजन पर अंश मात्र भी असर नहीं पड़ेगी। आयोजन में अब ‘प्लाज़्मा’ के बजाये रक्तदान कराने पर विशेष फ़ोकस होगा। बताया कि ‘प्लाज़्मा’ होल्ड पर होने से अब 6 रन नहीं मिलेंगे, बदले में यदि कोई टीम जरूरतमंद मरीज़ के लिए लाइव प्लेटलेट्स डोनेट करवाने में सफल होगी तो उनके स्कोर में 6 अतिरिक्त अंक जोड़ दिया जायेगा। बल्कि प्रत्येक रक्तदान के बदले टीम के स्कोर में 4 रनों की बढ़ोत्तरी होगी। संशोधित नियमों को मंगलवार से ही प्रभावी कर दिया गया। पीपीएल की ओर से कुणाल षाड़ंगी ने कहा की आयोजन को जमशेदपुर का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वहीं प्रख्यात क्रिकेटर सौरव तिवारी, विराट सिंह के बाद कई और आईपीएल खिलाड़ियों ने इस शास्वत अभियान को समर्थन देने पर सहमति जताया है। इसके अलावे जल्द ही बॉलीवुड के कुछ नामचीन कलाकार भी जमशेदपुर के लोगों से बढ़चढ़कर रक्तदान और फ़िर वैक्सिनेशन कराने की अपील करेंगे। मंगलवार को संपन्न पीपीएल काउंसिल की बैठक में मुख्य रूप से कुणाल षाड़ंगी, अंकित आनंद, पूर्णन्दू शेखर पात्र, निधि केडिया, पूजा कुमारी सार्थक अग्रवाल, दिविज गंभीर, निखिल शारदा, शेखर सिंह, इंदरजीत सिंह, गौरव कुशवाहा, राज मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, सहित पीपीएल में हिस्सा ले रही सभी टीमों के कोच और कप्तान मौजूद रहें।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री का संवेदनशील रवैया सराहनीय एवं अनुकरणीय : संघ
    Next Article पीपल प्रीमियर लीग में मंगलवार को मानगो टाइगर्स और एग्रिको हेल्पिंग हैंड्स के मुकाबले में लगे 34 चौके

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.