Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री का संवेदनशील रवैया सराहनीय एवं अनुकरणीय : संघ
    Breaking News Headlines झारखंड शिक्षा

    मुख्यमंत्री का संवेदनशील रवैया सराहनीय एवं अनुकरणीय : संघ

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री का संवेदनशील रवैया सराहनीय एवं अनुकरणीय : संघ
    जमशेदपुर: झारखंड के प्रारंभिक एवं माध्यमिक अल्पसंख्यक, अनुदानित एवं गैर सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के प्रति मुख्यमंत्री का रवैया काफी संवेदनशील सराहनीय एवं अनुकरणीय है।
    झारखंड राज्य अल्पसंख्यक प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक महासंघ की वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया गया कि कोविद 19 कोरोना के इस भयावह दौर में शिक्षकों के साथ सरकार का रवैया काफी हमदर्दी भरा रहा है। समय पर वेतन मद की राशि जिलों को प्राप्त हो रही है।
    वित्तीय वर्ष 2020 एवं 2021 में सरकार ने अप्रैल महीने में ही वेतन मद का आवंटन जिला को जारी कर दिया था और फरवरी 2021 तक जिला को राशि भेजी गई। अल्पसंख्यक शिक्षकों के वेतन मद के आवंटन में यह सुनहरा इतिहास मुख्यमंत्री जी ने गढ़ा है।
    झारखंड महासंघ के संयुक्त सचिव रमेश कुमार सिंह एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के निरंजन कुमार शांडिल्य ने कहा कि प्रारंभिक विद्यालयों को तो अप्रैल महीने में ही आवंटन हो गया था और माध्यमिक प्रशाखा में लिपिक के कोरौना में जाने के कारण की देरी हुई है।
    रमेश कुमार सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री ने एक अरब 91 करोड़ 41 लाख 86 हजार अनुदान राशि स्वीकृत की है। उनके अनुसार दो और चार दिनों के अंदर राशि का बंटवारा होगा और जिलों में चली जाएगी।
    वहीं संयुक्त सचिव ने शिक्षकों को सरकारी निर्देशानुसार वर्चुअल क्लास लेने का आग्रह किया है जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो। उन्होंने शिक्षकों से भी इन्नोवेटिव आइडिया लाने एवं विद्यार्थियों तक प्रेषित करने का भी आग्रह किया है।
    उनके अनुसार अभी अनिश्चितता का माहौल है और ऐसे में घरों में खुद को सुरक्षित रखते हुए विद्या की दीप को प्रज्वलित एवं आलोकित रखना है।
    वही वर्चुअल बैठक में विभाग को आश्वस्त किया गया कि शिक्षक समुदाय सरकार एवं विद्यार्थी हित में हरसंभव योगदान देगा।
    इस वर्चुअल बैठक में प्रदेश पदाधिकारी बसंत कुमार मिश्रा के साथ ही जिला संघ के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑक्सीजन बैंक बनाएगी सरकार, ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बना झारखण्ड
    Next Article ICMR की संशोधित गाइडलाइंस के बाद पीपीएल आयोजन काउंसिल की बैठक में निर्णय, प्लाज़्मा डोनेशन ‘होल्ड’ पर, जारी रहेगा रक्तदान

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.