Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीपल प्रीमियर लीग में मंगलवार को मानगो टाइगर्स और एग्रिको हेल्पिंग हैंड्स के मुकाबले में लगे 34 चौके
    Breaking News Headlines झारखंड

    पीपल प्रीमियर लीग में मंगलवार को मानगो टाइगर्स और एग्रिको हेल्पिंग हैंड्स के मुकाबले में लगे 34 चौके

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पीपल प्रीमियर लीग में मंगलवार को मानगो टाइगर्स और एग्रिको हेल्पिंग हैंड्स के मुकाबले में लगे 34 चौके

    ● मानगो टाइगर्स ने 31 यूनिट रक्त के सहारे जुटाये 124 रन, महज़ 3 चौके ही लगा सकी एग्रिको हेल्पिंग हैंड्स
    ● मानगो टाइगर्स ने पेश किया महिला सशक्तिकरण का अप्रतिम उदाहरण, टीम की ओनर और कप्तान दोनों ही युवतियाँ
    ● बुधवार को स्टील सिटी वॉरियर्स और आदित्यपुर सीएमकेएस की टीमों में भिड़ंत

    आईसीएमआर की संशोधित गाइडलाइंस के बाद पीपीएल में मंगलवार से ही जरूरी बदलाव लागू कर दिये गये। ‘प्लाज़्मा’ जुटाने के अभियान को फ़िलहाल होल्ड पर रखा गया है, वहीं रक्तदान कर चौका लगाने की प्रतिस्पर्धा जारी है। पीपीएल अब “पीपल प्रीमियर लीग” के नाम से आयोजित होगी। मंगलवार से ही सारे बदलाव प्रभावी करते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में पीपीएल का आयोजन हुआ। इस दौरान मानगो टाइगर्स और एग्रिको हेल्पिंग हैंड्स की टीमों के मध्य दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। मानगो टाइगर्स के मेंटर राज मिश्रा के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला। पीपल प्लाज़्मा लीग में अबतक मानगो टाइगर्स के टीम के कप्तान को लेकर सस्पेंस टूटा। मानगो टाइगर्स लीग की पहली ऐसी टीम है जिसने महिला कप्तान को रक्तदान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कॉलेज स्टूडेंट प्रीति भट्टाचार्जी उक्त टीम की कप्तान हैं। वहीं टीम की ओनर पूजा अग्रवाल नामक युवती है। कोच बंटी गुप्ता के मार्गदर्शन में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और एकतरफा मुकाबले में एग्रिको हेल्पिंग हैंड्स की टीम को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया। मानगो टाइगर्स ने 31 यूनिट रक्त संग्रहित करवाकर 124 रन जुटाये। वहीं जवाब में एग्रिको हेल्पिंग हैंड्स के कप्तान कौशिक स्वैन मात्र 12 रन ही जुटा सकें। हालांकि टीम का कुल स्कोर 20 रन है। कौशिक स्वैन ने बताया कि इस प्रदर्शन से वे असंतुष्ट नहीं हैं। बताया कि टीम के साथियों ने अथक प्रयास से पिछले कुछ दिनों में लगभग 15 प्लाज़्मा डोनरों को जुटाया था। मुक़ाबले से पूर्व संध्या को आईसीएमआर की संशोधित गाइडलाइंस के बाद प्लाज़्मा डोनेशन पर रोक लग गई है। ऐसे में आवश्यक तैयारियों का समय नहीं मिलना लाज़मी है। कहा कि खेल के मैदान में भी कई बार ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। क्रिकेट में कई बार में अच्छा खेलकर भी डकवर्थ-लुइस एवं अन्य नियमों के कारण पिछड़ जाती है। बहरहाल एग्रिको हेल्पिंग हैंड्स टीम की खेल भावना भी प्रशंसनीय है। अबतक के संपन्न मैचों के अनुसार अंकतालिका में मानगो टाइगर्स की टीम सबसे ऊपर काबिज है। बुधवार को पीपल प्रीमियर लीग के तहत स्टील सिटी वॉरियर्स और आदित्यपुर सीएमकेएस की टीमों में भिड़ंत होगी। मंगलवार को संपन्न रक्तदान मुकाबले में नम्या फाउंडेशन की ओर से अंकित आनंद, पूर्णन्दू शेखर पात्रा, निखिल शारदा, इंदरजीत सिंह, गौरव कुशवाहा सहित दोनों टीमों के प्रतिनिधि मौजूद थें।

    ◆ अबतक के मैचों के अनुसार स्कोर बोर्ड :-

    1) मानगो टाइगर्स – 132 रन
    2) सोनारी वॉरियर्स – 54 रन
    3) जुगसलाई मास्क – 40 रन
    4) टेल्को रेड पैंथर्स – 36 रन
    5) एग्रिको हेल्पिंग हैंड्स – 20 रन
    6) बिष्टुपुर रोट्रैक्ट वॉरियर्स – 16 रन
    7) जमशेदपुर किंग्स गोलमुरी – 12 रन
    8) स्टील सिटी वॉरियर्स – 10 रन
    9) परसुडीह 3S – 10 रन
    10) माँ रंकिनी कोविड केयर – 04 रन
    11) सीएमकेएस आदित्यपुर – 00

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleICMR की संशोधित गाइडलाइंस के बाद पीपीएल आयोजन काउंसिल की बैठक में निर्णय, प्लाज़्मा डोनेशन ‘होल्ड’ पर, जारी रहेगा रक्तदान
    Next Article भारतीय जनता पार्टी के राज्य स्तरीय किसानों के समर्थन में वर्चुअल धरना नाटक: राकेश तिवारी

    Related Posts

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    May 10, 2026

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    May 10, 2026

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    May 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    मेघाहातुबुरु में दर्दनाक घटना: ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

    क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के चार प्रशिक्षुओं का चयन

    शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, किताब वितरण में लापरवाही पर 7 बीपीओ को शो-कॉज

    सिदगोड़ा के बागुनहातु में घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित।

    बढ़ती गर्मी में राहत: पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निजी टैंकर से निःशुल्क पेयजल सेवा शुरू की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.