Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ICC World Cup 2023 की ट्रॉफी को स्पेस में किया गया लॉन्च
    Breaking News Headlines

    ICC World Cup 2023 की ट्रॉफी को स्पेस में किया गया लॉन्च

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप की ट्रॉफी का अनावरण बेहद ही निराले अंदाज में किया है। उसका अनावरण अंतरिक्ष समताप मंडल पर किया गया, जोकि पृथ्वी से 1,20, 000 फीट ऊंचाई पर है। उस ऊंचाई पर तापमान शून्य से 65 डिग्री कम था। उसके बाद ट्रॉफी की लैंडिंग अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हुई है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया गया है। भारत में विश्व कप का आयोजन अक्तूबर-नवंबर में किया जाना है। टूर्नामेंट के कार्यक्रम का एलान भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) 27 जून मंगलवार को करेगा।

     

    बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट किया कि क्रिकेट जगत के लिए अनोखा पल है जब क्रिकेट विश्व कप 2023 ट्रॉफी का अंतरिक्ष में अनावरण किया गया। यह अंतरिक्ष में भेजी जाने वाली खेल ट्रॉफियों में से एक है और मील का नया पत्थर है। वास्तव में भारत में आईसीसी पुरुष विश्व कप ट्रॉफी दौरे की शानदार शुरुआत हुई है।

     

    विश्व कप कप टूर की शुरुआत 27 जून से होगी और ट्रॉफी दुनिया भर के 18 देशों की यात्रा करेगी जिसमें कुवैत, बहरीन, मलयेशिया, अमेरिका, नाइजीरिया, यूगांडा, फ्रांस, इटली और मेजबान भारत शामिल है। विभिन्न गतिविधियों के जरिये इस टूर के जरिये लाखों क्रिकेट प्रशंसक चमचमाती ट्रॉफी का नजारा कर सकेंगे। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ अलरडाइस ने कहा कि आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी टूर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। अब आईसीसी के अब तक के सबसे बड़े विश्व कप का इंतजार कीजिए। क्रिकेट के एक अरब से ज्यादा प्रशंसक हैं। हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा इस ट्रॉफी को करीब से देखें।

     

    बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा- क्रिकेट किसी अन्य खेल के मुकाबले देश को ज्यादा जोड़ता है। देश में उत्साह का माहौल है। हम दुनिया की दस श्रेष्ठ टीमों के बीच छह हफ्ते तक चलने वाले क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करने को बेताब हैं। विश्व कप के लिए उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और ऐसे में ट्रॉफी का टूर प्रशंसकों के पास इस मेगा इवेंट का हिस्सा होने का बेहतरीन मौका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता पेट्रोल पंप लूट कांड का किया उद्भेदन
    Next Article शादी के 6 साल बाद हुआ कुशा कपिला का तलाक

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.