Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शादी के 6 साल बाद हुआ कुशा कपिला का तलाक
    Headlines सिनेमा

    शादी के 6 साल बाद हुआ कुशा कपिला का तलाक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कंटेंट क्रिएटर से एक्ट्रेस बनीं कुशा कपिला ने पति जोरावर अहलूवालिया से तलाक ले लिया है. उन्होंने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान किया है. उनके पति जोरावर अहलूवालिया ने अपने तलाक की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है. कुशा और जोरावर ने आपसी सहमति से तलाक लिया है. कुशा कपिला और जोरावर अहलूवालिया ने छह साल पहले साल 2017 में शादी की थी. शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था. लेकिन अब कुशा और जोरावर दोनों ने अलग होने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है और एक लंबा नोट भी लिखा है.

     

    कुशा कपिला ने लिखा, “जोरावर और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. यह किसी भी तरह से आसान फैसला नहीं है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारी लाइफ में इस प्वाइंट पर यह सही है.” “हमने जो प्यार और लाइफ एक साथ शेयर किया है, वह हमारे लिए सब कुछ बना हुआ है. लेकिन दुख की बात है कि वर्तमान में हम अपने लिए जो चाहते हैं वह उससे मेल नहीं खाता है. हमने इसे ठीक करने की बहुत कोशिश की.”

     

    कुशा कपिला ने लिखा, “एक रिश्ते का खत्म होना दिल तोड़ने वाला है और यह हमारे और हमारे परिवारों के लिए एक कठिन परीक्षा रही है. शुक्र है, हमारे पास इसे प्रोसेस करने के लिए कुछ वक्त था, लेकिन हमने जो शेयर किया और एक साथ बनाया वह एक दशक से अधिक समय तक बना रहा.”

    कुशा कपिला ने लिखा, “हमें अभी भी और समय और हीलिंग की जरूरत है, जिससे की हम लाइफ के अगले फेज में जा सके. इस समय हमारा पूरा फोकस एक-दूसरे के प्रति प्यार, सम्मान और समर्थन के साथ इस बुरे दौर को पार करने पर है.” कुशा कपिला और जोरावर के पास एक प्यारी डॉगी माया है. कुशा ने माया को लेकर लिखा, “हम अपने जीवन के प्यार, माया के को-पेरेंट्स बने रहेंगे. और एक-दूसरे के चीयरलीडर्स और सपोर्ट के पिलर्स बने रहेंगें.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleICC World Cup 2023 की ट्रॉफी को स्पेस में किया गया लॉन्च
    Next Article राजस्थान सरकार महिलाओं को देगी फ्री स्मार्टफोन और 3 साल तक का इंटरनेट

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.